Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Municipal Elections : दिल्ली में कूड़े और यमुना सफाई को लेकर सियासत हुई तेज, एक-दूसरे को घेरने में जुटी BJP-AAP

देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव की आहट होते ही कूड़े को लेकर पॉलिटिक्स काफी तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को घेरने की कोशिश कर रही है।

01:15 PM Oct 29, 2022 IST | Desk Team

देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव की आहट होते ही कूड़े को लेकर पॉलिटिक्स काफी तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को घेरने की कोशिश कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव की आहट होते ही कूड़े को लेकर पॉलिटिक्स काफी तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को घेरने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी (आप ) ने शुक्रवार को नगर निगम पर 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आप पार्टी के विधायकों ने सभी जगहों पर जाकर कूड़े के ढेर का जायजा लिया। और बाद में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।  
Advertisement
नगर निगम में पिछले 15 सालों से BJP का कब्जा 
आपको बता दे कि आप पार्टी के विधायक सौरभ भरद्वाज ने कहा कि वैसे तो भाजपा शासितनिगम ने पिछले सालों में दिल्ली को कूड़े की राजधानी बना दिया गया है। भलस्वा, ओखला और गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ों ने पहले ही दिल्ली के लोगों का जीन मुश्किल हो गया है। पिछले 15 सालों से दिल्ली के नगर निगम में बीजेपी का कब्जा है, जबकि दिल्ली की सत्ता पर आठ साल से आम आदमी पार्टी काबिज है। इसके बावजूद आप पार्टी एमसीडी में सियासी वर्चस्व कायम नहीं कर पा रही है। अब एमसीडी चुनाव की सियासी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही सियासत भी काफी ज्यादा तेज हो गई है।  
 BJP बना रही है 16 और कूड़े के पहाड़ 
आप पार्टी का आरोप है कि दिल्ली के चाहे किसी भी इलाके में चले जाओ, हर जगह का हाल बहुत ही ज्यादा बुरा हो रखा है। सब जगह बस कूड़ा ही कूड़ा हो गया है। अब भाजपा 16 और कूड़े के पहाड़ बना रही है। जिसकी वजह से कई इलाके चिन्हित भी किये जा चुके है।दिन-प्रतिदिन दिल्लीवासियों के लिए खतरा बढ़ता ही जा रहा है। यह समय लोगों के लिए बहुत ही बुरा है। हम किसी भी कीमत पर भाजपा को दिल्लीवालों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। 
Advertisement
Next Article