Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुरली विजय ने अपने ही दोस्त की बीवी के साथ बंधे शादी के बंधन में

NULL

05:24 PM Jan 27, 2018 IST | Desk Team

NULL

आजकल भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों में शादी करने की धूम मची हुई है। भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी हों या फिर टी-20 के खिलाड़ी हर कोई आजकल शादी के बंधन में बंध ही रहा है। अब तो टीम इंडिया के खिलाडिय़ों से बैचलर के टैग हटते ही जा रहे हैं।

Advertisement

आज हम आपको भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय के बारे में कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको उनकी पत्नी औै बच्चों के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुरली विजय शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता भी हैं। मुरली विजय की शादी की बात करें तो इनकी सबसे विवादित शादियों में से एक हैं।

मुरली विजय भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के एक बहुत ही भरोसेमंद ओपनर हैं। शायद ही आप जानते होंगे कि मुरली विजय ने अपने साथी क्रिकेटर और टीम इंडिया के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को ऐसा दर्द दिया है जो कोई दुश्मन भी नहीं देता है। मुरली विजय और दिनेश कार्तिक तमिलनाडु की तरफ से खेलते थे और दोनों अच्छे दोस्त भी थे। दोनों क्रिकेटर एक ही मैदान पर खेलते थे।

मुरली विजय की वाइफ निकिता का पहला प्यार मुरली विजय नहीं हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि निकिता का पहला प्यार भारत क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक हैं।

दिनेश और निकिता बचपन से ही साथ में खेलते हैं साथ ही वह बड़े हुए हैं और दोनों के परिवार वाले एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते भी हैं। दोनों की दोस्ती मोहब्बत में बदल गई और परिवार वालों ने दोनों की शादी 2007 में करवा दी। दिनेश और निकिता में सब कुछ ही सही चल रहा था और कुछ समय बाद निकिता प्रेग्नेंट भी हो गईं थीं।

परिवार वाले नए मेहमान के आने पर काफी खुश थे लेकिन अचानक से दिनेश कार्तिक ने निकिता को छोडऩे का फैसला कर लिया था।

उस समय निकिता प्रेग्नेंट भी थीं। निकिता ने कार्तिक से अलग होने के बाद एक बेटे को जन्म भी दिया। कार्तिक ने कभी भी इस बच्चे पर अपना हक नहीं जताया और बेटे से दूरी रिश्तों में तल्खी और धोखे की कहानी को बयंा करती है।

आज निकिता और मुरली विजय दोनों ही एक साथ काफी खुश हैं। निकिता और उनके बेटे के साथ कई बार विदेशी दौरों पर देखा गया है।

वहीं दूसरी तरफ कार्तिक ने भी बाद में स्क्कैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल से शादी कर ली हैं। दीपिका को स्क्वॉश की मारिया शारापोवा भी माना जाता है।

Advertisement
Next Article