Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सीलमपुर में 16 वर्षीय युवक की हत्या, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

16 वर्षीय युवक की हत्या से सीलमपुर में सनसनी

01:11 AM May 17, 2025 IST | Shivangi Shandilya

16 वर्षीय युवक की हत्या से सीलमपुर में सनसनी

सीलमपुर में एक 16 वर्षीय युवक की हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है और अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 16 वर्षीय एक युवक की सार्वजनिक पार्क में हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह हत्या आपसी रंजिश में की गई है। इस हत्या की जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही और अन्य आरोपियों की तलाश में हैं।

खून से लथपथ था शरीर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे सामने आई, जब पुलिस नियमित गश्त करते हुए, सीलमपुर के सेंट्रल पार्क में गई तो एक बेंच और वॉकवे के बीच एक किशोर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी पहचान रेहान के रूप में हुई है। गश्त कर रही पुलिस ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

Advertisement

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

पीड़ित को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जायेगा। पुलिस घटना से सम्बंधित सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

ऐसी घटना होते रही हैं

सीलमपुर में स्थानीय लोगों की माने तो आये दिन ऐसी घटनाएं होते रहती हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करे। इस मामले की जाँच में पुलिस जुटी हुई हैं।

BJP की नीतियों से दिल्ली में युवाओं की नौकरी खतरे में है: AAP

Advertisement
Next Article