Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुस्लिम व्यक्ति को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, जानिए क्या था मामला

NULL

08:17 PM Jul 14, 2017 IST | Desk Team

NULL

हरियाणा के हिसार में विवेक नगर में बजरंग दल के कार्यकर्ता अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को लाहौरिया चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। देखते ही देखते वे साथ लगते विवेक नगर में मस्जिद के गेट के सामने पहुंचे। वहां प्रदर्शनकारियों में से एक आदमी ने मस्जिद के अंदर से गेट पर आए अल्पसंख्यक समुदाय के मोहम्मद आसिन से भारत माता की जय बोलने के लिए कहा था। आसीन ने जवाब में कहा कि आपके कहने पर हम नारा क्यों लगाएं। तो उनकी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बहस हो गई।

उसके बाद बहस होने पर उसने अल्पसंख्यक समुदाय के आदमी को थप्पड़ जड़ दिया था। वहां हंगामा खड़ा हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी। प्रदर्शनकारी तब तक खिसक गए थे। जिसे थप्पड़ मारा गया, उसके बयान दर्ज किए। साथ ही अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की।

मुस्लिम कल्याण कमेटी के जिला प्रधान होशियार खां और राजीव नगर निवासी आबिद हुसैन ने 12 क्वार्टर चौकी में मामले की शिकायत दी है। इसमें कहा गया कि उसके दोस्त मोहम्मद आसिन को एक व्यक्ति ने मस्जिद के गेट पर थप्पड़ मारा। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 100-125 अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।

दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि हिसार में जान-बूझकर तनाव पैदा किया जा रहा है। शर्मा ने आरोप लगाया कि किसी ने भी उस व्यापारी से यह जानने की कोशिश नहीं कि उसने भारत माता की जय बोलने का विरोध क्यों किया। मस्जिद प्रकरण में एक आदमी को थप्पड़ मारने के मामले में मुख्य आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई है। फुटेज में बजरंग दल के एक-दो कार्यकर्ता दिख रहे हैं। मुख्य आरोपी से बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article