टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गुजरात के मुसलमानों को ओवैसी से ज्यादा मोदी पर भरोसा, अन्य दलों पर क्या कहता है सर्वे?

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टी अपनी पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

11:11 AM Nov 14, 2022 IST | Desk Team

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टी अपनी पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी पार्टी अपनी पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान का अंजाम क्या होगा। इसका पता 8 दिसंबर को चल जाएगा। फिलहाल अभी सर्वे एजेंसियां जनता का मूड जानने की कोशिश कर रही है।  
सर्वे के नतीजे काफी हैरान करने वाले
बता दे कि गुजरात की 282 सीटों में से 117 पर 10 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम वोटर्स है। ऐसे में मुसलमान वोटर्स चुनावी नतीजों के लिए बेहद जरुरी है। सर्वे में ये पता लगाने की कोशिश की गई है कि किस दल को कितने वोट मिल सकते है, सर्वे के नतीजे काफी हैरान करने वाले हैं। अब तक मुसलमानों के वोटों पर 80 फीसदी  कब्जा जमाती हुई रही कांग्रेस को इस बार नुकसान होता दिखाई दे रहा है। ‘आप’ और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम(AIMIM)की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। सर्वे में कांग्रेस को 47 फीसदी मुसलमानों के वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है तो दूसरे नंबर पर ‘आप’ रह सकती है।
 ओवैसी को कितना बड़ा फैक्टर मानते हैं
सर्वे में यह भी पूछा गया कि गुजरात में ओवैसी को कितना बड़ा फैक्टर मानते हैं? 44 फीसदी लोगों ने कहा कि वह बहुत बड़ा फैक्टर साबित होंगे। वहीं, 25 फीसदी लोगों ने कहा कि कम बड़ा फैक्टर होंगे। वहीं, 31 फीसदी लोगों ने कहा कि वह ओवैसी को गुजरात में कोई फैक्टर नहीं मानते हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article