टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान उपचुनाव के नतीजों को लेकर करना होगा मंथन : बराला

NULL

03:03 PM Feb 02, 2018 IST | Desk Team

NULL

रोहतक : राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि इन नतीजो पर मंथन करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस में बढती गुटबाजी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। बराला ने कहा कि आज प्रदेश के कांग्रेस नेता अपना अस्तित्व बचाने के लिए अपनी ही पार्टी के धुर विरोधियों से हाथ मिलाने से गुरेज नहीं कर रहे है। दरअसल सांसद दीपेन्द्र हुड्डा व चन्द्रमोहन की मुलाकात को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निशाना साधा है। इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा जींद रैली के विरोध के आह्वान पर उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में विरोध का सभी को अधिकार है, लेकिन तरीक्का देखा जाता है, वे कुछ गलत नहीं होने देगे।

केन्द्र सरकार के बजट को लेकर बराला ने प्रधानमंत्री व वितमंत्री अरूण जेटली को बधाई दी और कहा कि बजट में सभी वर्गाे का ध्यान रखा गया है और इससे देश की अर्थ व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। विपक्ष का काम तो खामियां निकालना ही होता है। वीरवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला रोहतक पहुंचे और जींद में होने वाली अमित शाह की बाइल रैली का रजिस्ट्रेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि भाजपा की मोटरसाईकिल रैली ऐतिहासिक होगी।

इस रैली में प्रदेशभर के 17018 बूथों से ज्यादा से ज्यादा युवा भाग लेंगे। इस रैली का रिकॉर्ड कोई भी पार्टी नहीं तोड़ पायेगी। बराला ने कहा कि वे इस मोटरसाईकिल के माध्यम से 90 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भी कर चुके है। प्रदेश के सभी विस्तारकों की बैठकों के अलावा मंडल अध्यक्षों ने भी बैठकें आयोजित कर युवाओं को रैली के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(मनमोहन कथूरिया)

Advertisement
Advertisement
Next Article