टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Myanmar Earthquake: 1,700 लोगों की मौत, 3,400 घायल, बचाव अभियान जारी

Myanmar में भूकंप से हाहाकार, कई लोग मलबे में दबे

04:16 AM Mar 31, 2025 IST | Himanshu Negi

Myanmar में भूकंप से हाहाकार, कई लोग मलबे में दबे

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 1,700 लोगों की मौत हो गई और 3,400 लोग घायल हो गए हैं। बचाव कार्य जारी है और कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। विदेशी सहायता और अंतरराष्ट्रीय बचाव दल म्यांमार पहुंच रहे हैं।

म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के हाहाकार मच गया है। अभी भी वहां बचाव कार्य जारी हैं। देश की सैन्य सरकार के अनुसार अब तक इस विनाशकारी भूकंप के बाद 1,700 लोगों की मौत हो गई है, लगभग 3,400 घायल हैं और लगभग 300 अन्य लापता हैं। म्यांमार में भूकंप के झटकों से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने अनुमान लगाया है कि अंतिम मृत्यु दर 10,000 से अधिक हो सकता है।

 बैंकॉक में 18 लोगों की मौत

बैंकॉक में भूकंप का प्रभाव विनाशकारी था, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और दर्जनों लोग इमरातों के में दब गए। निर्माणाधीन इमारत कुछ ही मिनटों में ढह गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। खोज और बचाव अभियान जारी है, जिसमें लगभग 80 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों के परिवार अपने परिजनों को ढूंढने के लिए ढही हुई इमारत के स्थल पर प्रियजनों की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Operation Brahma: 52 टन राहत सामग्री के साथ नौसेना के जहाज और वायुसेना के विमान Myanmar रवाना

कई लोग लापता

म्यांमार में आया भूकंप देश में एक सदी से भी अधिक समय में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था, जिसकी तीव्रता 7.7 थी। इसके बाद कई झटके आए, जिसमें 7.0 और 6.7 तीव्रता का भूकंप भी शामिल था, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। कई लोगों के लापता होने के कारण, विशेषज्ञों को डर है कि मृतकों की सही संख्या सामने आने में कई सप्ताह लग सकते हैं। इस बीच, सैन्य जुंटा द्वारा मदद के लिए अपील जारी करने के बाद विदेशी सहायता और अंतरराष्ट्रीय बचाव दल म्यांमार में पहुंचना शुरू हो गए हैं।

म्यामांर में भूकंप के बाद कई देशों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। बता दें कि म्यामांर में यह महाभूकंप ऐसे समय में आया है जब म्यांमार 2021 से गृहयुद्ध से जूझ रहा है, जिससे संचार नेटवर्क स्वास्थ्य ढांचा को नुकसान पहुंचाया है और लाखों लोगों को पर्याप्त भोजन और आश्रय के बिना छोड़ दिया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article