न्यूयॉर्क के इस गुफा में निरंतर जलती है रहस्यमयी लौ, विज्ञान भी हुआ फेल
Naturally Occurring Eternal Flame: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो न्यूयॉर्क का बताया जा रहा है। यहां के एक शहर में (Naturally Occurring Eternal Flame) एक अनोखा झरना है, जहां पानी के बीच आग की लौ जलती रहती है। लेकिन आज तक ये बात कोई जान नहीं सका कि ये आग किसने और क्यों लगाई ?
न्यूयॉर्क के इस झरने में जलती है लौ
ईश्वर की बनाई प्रकृति अनोखी के साथ साथ कमाल भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं। जो हमे सोचने पर मजबूर कर देती है। अमेरिका में एक (Naturally Occurring Eternal Flame) ऐसा ही कुदरती कारनामा देखने को मिलता है। न्यूयॉर्क के चेस्टनट रिज पार्क में। यहां झरने के बीच आग की एक लौ जलती हुई सी दिखाई देती है। जो भी इस जगह पर आता है, वो अजीबोगरीब नज़ारा देखकर काफी हैरान रह जाता है।
ये वीडियो @thebillionairesclub नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।
बर्फ से ढकने पर भी जलती है ये लौ
जानकारी के मुताबिक झरने का नाम एटर्नल फ्लेम फॉल्स है, जिसमें साल भर पानी बहता रहता है। न तो इस झरने का पानी कभी सूखता है और न ही जल रही ये लौ कभी बुझती है। जब मौसम बहुत खराब होता है तो बर्फ से ये इलाका पूरी तरह से ढक जाता है। बावजूद इसके गुफा (Naturally Occurring Eternal Flame) के अंदर ये लौ जलती रहती है। thebillionairesclub नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका ऐसा ही वीडियो मौजूद है।
किसने जलाई है रहस्यमयी लौ?
इस जलती हुई ज्वाला को दुनिया की 9 प्राकृतिक तौर पर जलने वाली लौ में गिना जाता है। ये झरने के अंदर गुफा में मौजूद होने की वजह से और भी आकर्षक हो जाती है। इस पर बहुत रिसर्च हुई कि आखिर ये लौ किसने जलाई होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस जगह पर अच्छी मात्रा में मीथेन गैस मौजूद है। झरने के नीचे गुफा में भी यही गैस है। माना जाता है कि ये लौ यहां या तो आकाशीय बिजली गिरने (Naturally Occurring Eternal Flame) से जली है या फिर कभी किसी ने आग लगा दी होगी और तब से ये नहीं बुझी। दिलचस्प तो ये है कि ये सिर्फ कहने की बात हैं लेकिन अब तक इसे लेकर कोई भी सबूत नहीं पेश कर सका है। सैकड़ों साल से यहां ये लौ जल रही है। लोगों में मान्यता ये भी है कि ये दैवीय लौ है। कुदरत का अनसुलझा रहस्य होने की वजह से वे मानते हैं कि लौ तब ही बुझेगी, जब धरती पर कोई महाप्रलय आएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।