खुले में पेशाब की समस्या का अनोखा समाधान, कर्नाटक सरकार के इस कदम ने सार्वजनिक स्वच्छता पर छेड़ी नई बहस
Mysuru Mirrors Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें खुले में पेशाब करने को लेकर कुछ नए नियम बनाए गए हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक के मैसूरु से एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें खुले में पेशाब करने की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों ने सड़कों के किनारे स्टील के शीशे लगाए हैं। उनका कहना है कि बार-बार मना करने के बाद भी बहुत से लोग खुले में पेशाब करते हैं। जिसकी वजह से गंदगी के साथ-साथ बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है।
इसलिए कर्नाटक के अधिकारियों ने ये फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सार्वजनिक स्वच्छता, नागरिक व्यवहार और भारतीय शहरों में सुलभ शौचालयों की कमी जैसे मुद्दों पर बहुत बड़ी बहस छेड़ दी है।
यहां देखें वीडियो...
Whoever came up with this idea deserves nothing less than a Nobel... Genius 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hI7cTkcKH8
— Akki Rotti (@Theshashank_p) May 6, 2026
Mysuru Mirrors Viral Video: बस स्टैंड की दीवार के पास लगाया शीशा

कर्नाटक के मैसूरु से स्वच्छता और स्वास्थ से जुड़ा ये वीडियो लोगो को जागरूक करने के लिए बनाया गया। अगर आपने भी इस वीडियो को देखा होगा तो उसमें नजर आता है कि बस स्टैंड के सामने वाली दीवार के पास एक शीशा लगाया गया है। बताया जाता है कि नगर निगम द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बाद भी लोग खुले में पेशाब करने से नहीं मान रहे थे। इसलिए उन्होंने खुली सड़क पर शीशा लगाकर लोगों को आत्म-जागरूकता" करने का निर्देश दिया है।
Mysuru Bus Stand Mirror: पेशाब करना इंडिया की बड़ी सिविक परेशानियों में से एक

खास करके भारत के कई ऐसे शहर हैं, जहां लोग काफी ज्यादा गंदगी करते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कर्नाटक सरकार ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए समाधान निकाला है। खुले में पेशाब करना इंडिया की बड़ी सिविक परेशानियों में से एक है। कई बार समझाने के बाद भी लोग गंदगी फैलाते हैं। मगर मैसूर प्रशासन ने इससे निपटने का तरीका खोज लिया है। इसलिए सरकार ने सड़कों पर शीशे लगवा दिए हैं।
इस कदम की तारीफ हो रही है, लेकिन लोगों के पास इसको गलत ठहराने के भी कई कारण हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना कहते हैं, तो इसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Theshashank_p नाम से पोस्ट किया गया है इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
Also Read: बड़े भाई को फंसाने के लिए छोटे ने मारी खुद के पैर में गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Join Channel