Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Naagin 7 में होगी ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट की एंट्री, Vivian Dsena बनेंगे वैम्पायर – जानिए पूरा अपडेट

05:45 PM Aug 06, 2025 IST | Arpita Singh
Naagin 7

Naagin 7: टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो में से एक ‘नागिन’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। Naagin 7 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और अब इस शो को लेकर एक के बाद एक धमाकेदार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार बिग बॉस में क्या कुछ नया होने वाला है और कास्ट में कौन-कौन देखने को  मिल सकता है।

Advertisement
Naagin 7

 विवियन डिसेना निभाएंगे वैम्पायर का किरदार?

कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एकता कपूर और विवियन डिसेना के बीच एक बातचीत होती दिख रही थी। एकता ने पूछा था, “हम सांपों के साथ कुछ कर रहे हैं?” तो विवियन ने इंकार किया। फिर एकता ने कहा, “शायद बैट्स यानी चमगादड़ों के साथ कुछ कर रहे हैं?” इस पर विवियन ने हामी भरी। इसके बाद ये कयास तेज हो गए कि Naagin 7 में इस बार वैम्पायर का ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा और उसमें विवियन डिसेना की एंट्री होगी। बता दें, विवियन को इससे पहले ‘प्यार की ये एक कहानी’ में वैम्पायर का रोल निभाते देखा गया था और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

Naagin 7

बिग बॉस’ कंटेस्टेंट होंगे Naagin 7 का हिस्सा?

अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट विशाल पांडे को भी Naagin 7 के लिए अप्रोच किया गया है। विशाल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और ‘बिग बॉस’ के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स विशाल को प्रियंका चाहर चौधरी के अपोजिट कास्ट करना चाहते हैं। प्रियंका इस शो में लीड एक्ट्रेस होंगी। अगर यह जोड़ी बनती है तो यह पहली बार होगा जब ‘बिग बॉस’ के दो लोकप्रिय चेहरे एक साथ किसी फिक्शनल शो में नजर आएंगे।

Naagin 7

क्या होगी कहानी में नई ट्विस्ट?

‘नागिन’ सीरीज के हर सीजन में कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। अब तक नाग-नागिन की कहानियां दिखाई गई हैं, लेकिन अब वैम्पायर और इंसानों के बीच की लड़ाई भी इस शो में दिख सकती है। फैंस को इस बार एक नई और अलग कहानी देखने को मिल सकती है, जिसमें प्यार, बदला और रहस्य का तड़का लगेगा।

Naagin 7

एकता कपूर का जादू फिर से चलेगा?

‘नागिन’ सीरीज एकता कपूर के सबसे हिट शोज में से एक है। अब जब ‘नागिन 7’ में नए चेहरे, नई कहानी और नए ट्विस्ट के साथ वापसी हो रही है, तो उम्मीद की जा रही है कि यह शो भी टीआरपी की रेस में सबसे आगे रहेगा।

Naagin 7

 फैंस का इंतजार

फैंस बेसब्री से इस शो के ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। विवियन, विशाल और प्रियंका की जोड़ी को देखने के लिए लोग अभी से एक्साइटेड हैं। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘नागिन 7’ इस बार सिर्फ नागिनों की नहीं, बल्कि वैम्पायर और इंसानों की जंग की भी कहानी बनकर आने वाला है।

Also Read: Dhanush and Mrunal Dating: क्या सच में डेट कर रहे हैं मृणाल और धनुष? बहनों से जुड़ा है खास कनेक्शन!

Advertisement
Next Article