W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Naagin 7: VFX ब्लंडर पर Priyanka Chahar Chaudhary का रिएक्शन आया सामने, बोलीं- ‘गलती सुधरेगी…

05:12 PM May 05, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
naagin 7  vfx ब्लंडर पर priyanka chahar chaudhary का रिएक्शन आया सामने  बोलीं  ‘गलती सुधरेगी…
Naagin 7 VFX Error

Naagin 7 VFX Error: टीवी की सुपरनैचुरल दुनिया में सबसे फेमस शो “Naagin 7” एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार कहानी या ट्विस्ट की वजह से नहीं, बल्कि एक बड़ी एडिटिंग ब्लंडर के कारण। रीसेंट एपिसोड में ऐसा सीन ऑन-एयर हो गया जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया- क्योंकि स्क्रीन पर VFX की जगह साफ-साफ ब्लू स्क्रीन और शूटिंग सेटअप दिख गया। यह गलती देखते ही सोशल मीडिया पर शो को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

Advertisement

Naagin 7 VFX Error: VFX की जगह दिखा असली सेट, फैंस बोले- "ये क्या देख लिया?”

Naagin 7 VFX Error
Naagin 7 VFX Error ( Source : Social Media)

‘Naagin 7’ के रीसेंट एपिसोड में एक एक्शन सीन चल रहा था जिसमें Priyanka Chahar Choudhary का किरदार दुश्मनों से लड़ता नजर आता है। लेकिन अचानक दर्शकों ने देखा कि बैकग्राउंड में VFX की जगह ब्लू क्रोमा स्क्रीन और टेक्निकल सेटअप साफ दिख रहा है। इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि शो का “जादुई माहौल” टूट गया और पूरा सीन “बिहाइंड द सीन” जैसा लगने लगा।

Advertisement

इस चूक ने पूरा माहौल बिगाड़ दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि शो का “मैजिक” खत्म हो गया और पूरा सीन बिहाइंड-द-सीन फुटेज जैसा लगने लगा। कुछ यूजर्स ने तो इसे “2026 का सबसे बड़ा TV VFX फेल” तक कह दिया। मीम्स की बाढ़ आ गई और शो को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

Advertisement

Ektaa Kapoor Reaction ‘ये ह्यूमन एरर है’, टीम ने मानी एडिटिंग मिस्टेक!”

Ektaa Kapoor Reaction
Ektaa Kapoor Reaction ( Source : Social Media)

मामला बढ़ने के बाद शो की प्रोड्यूसर Ektaa Kapoor ने रिएक्ट किया और साफ किया कि यह सिर्फ एक ह्यूमन एरर था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल मीम को रीशेयर करते हुए इसे हल्के अंदाज़ में एक्सेप्ट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने माना कि एडिटिंग टीम से गलती हो गई और VFX समय पर नहीं लग पाया, जिसके कारण असली शूटिंग बैकग्राउंड ऑन एयर चला गया।

Priyanka Chahar Choudhary ने तोड़ी चुप्पी- हँसते हुए बोलीं, ‘ऐसी गलती हो जाती है!’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official_ (@tcx.official)

शो की लीड एक्ट्रेस Priyanka Chahar Choudhary ने भी इस विवाद पर फीडबैक दी। उन्होंने इसे हल्के अंदाज़ में लेते हुए कहा कि यह सिर्फ एक  human error है और टीम इसे सुधारने पर काम कर रही है। Priyanka ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए एडिटिंग प्रोसेस को बेहतर किया जाएगा।

“अच्छा हमने भी देखा, ओह आपने भी देखा? वाह... (हँसते हुए)। ह्यूमन एरर है... अब देखो, क्या ही कह सकते हैं, इस चीज़ पर काम किया जा रहा है ताकि फ्यूचर में ऐसी गलती न हो। गाइज़, ह्यूमन एरर है, हो जाता है कभी-कभी।”

इसी बयान को लेकर अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ फैंस इसे ईमानदार और हल्का-फुल्का जवाब बता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में ऐसी गलती होना शो की VFX क्वालिटी पर सवाल खड़े करता है
‘Naagin 7’ का यह VFX ब्लंडर अब टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। जहां एक तरफ शो को ट्रोल किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स इसे सामान्य तकनीकी गलती बता रहे हैं। लेकिन इस घटना ने एक बात साफ कर दी है- आज के डिजिटल दौर में एक छोटी सी गलती भी बड़ा वायरल बवाल बन सकती है।

Read More: Met Gala 2026: Karan Johar के डेब्यू से लेकर Isha Ambani के हीरों तक रेड कार्पेट बना ‘आर्ट गैलरी’, देखें Viral तस्वीरें

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×