नड्डा का 20 जनवरी को निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुना जाना तय
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाना तय माना जा रहा है। पार्टी ने शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा की।
05:16 PM Jan 17, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाना तय माना जा रहा है। पार्टी ने शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा की।
Advertisement
संगठन के भीतर होने वाली चुनाव प्रक्रिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 20 जनवरी को भरा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर अगले दिन मतदान होगा।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि संगठन की परंपरा के अनुसार दशकों तक संगठन का अनुभव रखने वाले नड्डा को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
सोमवार को नड्डा के समर्थन में नामांकन करने के लिए भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के उच्च नेताओं का जमावड़ा होने की उम्मीद है।
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद भाजपा ने उनका उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी क्योंकि पार्टी में “एक व्यक्ति एक पद” का नियम है।
राधा मोहन सिंह ने कहा कि पार्टी की 36 राज्य और केंद्र शासित इकाईयों में से 21 में पार्टी की आतंरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
भाजपा का संविधान कहता है कि कुल राज्य और केंद्र शासित इकाइयों में से कम से कम आधे में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है।
नड्डा को पिछले साल जुलाई में कार्यकारी अध्यक्ष बनाने से यह संकेत मिला था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं। नड्डा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : आरएसएस: से भी समर्थन प्राप्त है।
Advertisement

Join Channel