For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nag Panchami 2024 Wishes : नाग पंचमी के पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

07:00 AM Aug 09, 2024 IST | Khushboo Sharma
nag panchami 2024 wishes   नाग पंचमी के पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Nag Panchami 2024 Wishes : आज देशभर में शुक्रवार 9 अगस्त के दिन नाग पंचमी का पावन त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन को भारत में अलग-अलग मान्यताओं और प्रथाओं के साथ मनाया जाता है। इस पावन पर्व के दिन लोग व्रत रखकर बड़े ही भक्ति-भाव के साथ पूजा अर्चना करते हैं, जो कि सभी शिव भक्तों के लिए बेहद ही शुभ और अच्छा माना जाता है।

पौराणिक धार्मिक (Nag Panchami 2024 Wishes) मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के साथ-साथ व्रत आदि रखने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं और सभी इच्छाएं पूरी होती है। इसी के साथ मन से सभी प्रकार के डर भय दूर हो जाते हैं।

Nag Panchami 2024 Wishes
Nag Panchami 2024 Wishes

नाग पंचमी के दिन नाग को दूध पिलाने से कार्यों में आ रही सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। बहुत से लोग इस दिन घर के मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाते हैं और उनकी पूजा करते हैं, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि और शान्ति का वास होता है। इतना ही नहीं इसी के साथ-साथ नाग शिव जी के गले की शोभा को भी बढ़ा देता है। ऐसा कहा जाता है कि महादेव की पूजा करने से नाग देवता और भोलेनाथ दोनों की कृपा बनी रहती हैं।

इसके अलावा इस साल नाग पंचमी (Nag Panchami 2024 Wishes) का दिन सभी के लिए फलदायक है, क्योंकि इस दौरान 6 साल बाद कुछ खास योगों का निर्माण हो रहा है। इनमें सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का नाम शामिल है। ऐसे में आप नाग पंचमी के शुभ अवसर पर अपनों को इन संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

यहां देखें Nag Panchami 2024 Wishes

  • सावन का आया भक्तों महीना है
    नाग पंचमी का त्योहार है
    जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम
    उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।
    नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

  • नाग देवता की कृपा से बनेंगे सारे काम
    दूध चढ़ाकर करो प्रभु का सत्कार
    नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

  • महादेव का है आभूषण
    श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
    अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
    ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।
    नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

 

  • शिव भक्ति में होकर मगन
    नाग पंचमी के शुभ अवसर पर
    अपनों को भेजें प्यार और खुशियां
    हैप्पी नाग पंचमी 2024

 

  • सावन का महीना आया है
    हो रही खुशियों की बौछार
    आपके लिए शुभ हो
    नाग पंचमी का त्योहार।
    नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

  • हो घर में आपके धन की वर्षा
    और नाग देवता करें आपकी रक्षा
    नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2024

 

  • गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
    पृथ्वी को रखें हैं अपने फन पर,
    ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देवता नागराज
    इनके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
    नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

 

  • शिव शंकर के गले में विराजे
    मिटे सब दुख, सबके काम बन जाते
    नाग देवता को दूध और जल हैं चढ़ाते
    हैप्पी नाग पंचमी 2024
Nag Panchami 2024 Wishes
Nag Panchami 2024 Wishes

 

  • सावन का महीना आया है
    हो रही खुशियों की बौछार
    आपके लिए शुभ हो
    नाग पंचमी का त्योहार।
    नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

 

  • सावन का महीना आया है
    हो रही खुशियों की बौछार
    आपके लिए शुभ हो
    नाग पंचमी का त्योहार।
    नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×