Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सामंथा रूथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य मेजर की एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट!

सामंथा रूथ प्रभु से अलग होने के बाद नागा चैतन्य मेजर की एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक नागा चैतन्य को मेड इन हेवन फेम शोभिता धूलिपाला के साथ उनके नए निवास पर देखा गया था।

03:27 PM Jun 20, 2022 IST | Desk Team

सामंथा रूथ प्रभु से अलग होने के बाद नागा चैतन्य मेजर की एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक नागा चैतन्य को मेड इन हेवन फेम शोभिता धूलिपाला के साथ उनके नए निवास पर देखा गया था।

जैसा कि हम सभी जानते हैं, सामंथा रूथ प्रभु
से तलाक के बाद नागा चैतन्य अब फिर से एलिजिबल बैचलर की कैटेगरी में शामिल हो गए
हैं। अक्टूबर
2021 में, सामंथा और चैतन्य ने ऑफिशियली अपने अलग होने की
घोषणा की
थी जिससे लाखों लोगों का दिल टूट गया।

Advertisement

साउथ इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल के अलग होने की खबर से उनके फैंस के ऊपर
पहाड़ टूट पड़ा था। सामंथा और चैतन्य ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। फैंस
उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद करते थे। खैर
, लगता है चैतन्य को फिर से प्यार मिल गया है!

खबरों के मुताबिक सामंथा से अलग होने के बाद चैतन्य मेजर फिल्म की एक्ट्रेस शोभिता
धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि
चैतन्य को मेड इन हेवन फेम शोभिता धूलिपाला के
साथ उनके नए घर में देखा गया था। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक थी।

दरअसल, मेजर फेम एक्ट्रेस शोभिता ने हैदराबाद में जुबली हिल्स में एक नई प्रोपर्टी
खरीदी है, जो फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है। ऐसे में एक्ट्रेस जब हैदराबाद आई तो
उन्होंने अभिनेता के नए घर में एक साथ समय बिताया। इस दौरान नागा चैतन्य ने
अभिनेत्री को अपने नए घर का टूर भी कराया। दोनों एक दूसरे की कंपनी को काफी एन्जॉय
कर रहे थे। कुछ घंटों के बाद
, वे एक ही कार में कही चले गए।

बताया जा रहा है कि चैतन्य को उसी होटल में कई बार देखा गया, जहां शोभिता धूलिपाला अपनी पिछली फिल्म मेजर के प्रचार के लिए रुकी थीं। तो
वहीं शोभिता ने भी अपना बर्थडे हैदराबाद में अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया
था। वैसे नागा चैतन्य उन सेलेब्स में से है जो अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से
दूर रखते हैं। ऐसे में शोभिता और चैतन्य एक दूसरे को डेट कर रहे है या फिर दोनों
सिर्फ अच्छे दोस्त है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Advertisement
Next Article