सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद बदली नागा चैतन्य की ज़िन्दगी, जानिए कैसे बने बिल्कुल नए इंसान?
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की शादी ने जितना तूल पकड़ा था, उतनी ही मशहूर हुई उनके अलगाव की दांस्ता। वही, अब एक्टर ने एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि इस तलाक के बाद उनकी ज़िन्दगी पूरी तरह बदल गई है। अब वो एक नए इंसान बन गए है।
03:08 PM Jul 22, 2022 IST | Desk Team
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की शादी ने जितना तूल पकड़ा था, उतनी ही मशहूर हुई उनके अलगाव की दांस्ता। जब से दोनों का तलाक हुआ है लोग इसी की बारे मे बाते करते है। हर कोई जानना चाहता है कि इस कपल की राहे अलग क्यों हुई?
Advertisement
आखिर ऐसा क्या हुआ जो ये गहरा प्यार कड़वाहट मे बदल गया और देखते ही देखते ये रिश्ता ताश के पत्तो की तरह बिखर गया। हालांकि ये बात और है कि ये दोनों अलग होने के बाद अब ज़्यादा खुश है।
वही, अब एक्टर ने एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि इस तलाक के बाद उनकी ज़िन्दगी पूरी तरह बदल गई है। अब वो एक नए इंसान बन गए है। लेकिन कैसे? ये खुद नागा ने बताया है। रिपोर्ट्स की माने तो पत्नी सामंथा से तलाक का दौर नागा चैतन्य के लिए सबसे ज्यादा तकलीफदेह रहा।
नागा चैतन्य ने बताया कि वह तलाक के बाद काफी बदल गए हैं। उनका मानना है कि पहले वो इतना खुलकर बात नहीं कर पाते थे लेकिन अब करते हैं। नागा ने कहा कि वह अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बहुत करीब महसूस करते हैं। साथ ही नागा चैतन्य खुद को एक नए व्यक्ति की तरह बदला हुआ देखकर काफी खुश हैं।
वर्कफ्रंट की बात करे तो नागा चैतन्य बॉलीवुड डेब्यू करने वाे है। वो बॉलीवुड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई देंगे, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में होंगे। ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Advertisement