नागा - सामंथा को एक साथ देखने की फैंस की टूटी आस, एक्टर ने कर ली है दूसरी शादी की तैयारी ?
साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य एक बार फिर से शादी का लड्डू चखने की तैयारियों में लग गए है। साउथ की फिल्मो में ज़बरदस्त एक्टिंग और युथ स्टार के रूप में उभरे नागा चैतन्य की काफी अच्छी फैन फोल्लोविंग है और वह टॉलीवूड का एक जाना माना चेहरा भी है।
03:55 PM Apr 18, 2022 IST | Desk Team
साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य एक बार फिर से शादी का लड्डू चखने की तैयारियों में लग गए है। साउथ की फिल्मो में ज़बरदस्त एक्टिंग और युथ स्टार के रूप में उभरे नागा चैतन्य की काफी अच्छी फैन फोल्लोविंग है और वह टॉलीवूड का एक जाना माना चेहरा भी है।
Advertisement
नागा चैतन्य साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे है। यही नहीं बल्कि उनके पिता के आलावा उनके दादा भी फिल्मो में खूब नाम कमा चुके है। नागा चैतन्य ने फिल्म जोश से 2009 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। नागा को फिल्मी पहचान उनकी ज़बरदस्त हिट रही फिल्म “ये माया चेसवा” से मिली थी। नागा चैतन्य के पूरा नाम नागार्जुन नागा चैतन्य है।
नागा ने साल 2017 में अभिनेत्री सामंथा रूद्र प्रभु से की थी। सामंथा साउथ की ब्यूटी है और एक जानी मानी अदाकारा है। शादी से पहले सामंथा और नागा रिलेशनशिप में थे। आपको बता दे की सामंथा और नागा पुरे 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था। नागा और सामंथा के फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद भी करते थे। लेकिन किन्ही कारणों की वजह से शादी के पुरे 4 साल में साल 2021 में इस जोड़े ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
तलाक के लगभग 6 महीने बाद खबर आयी है की नागा अब दूसरी शादी करने के बारे में सोच रहे है। नागा और सामंथा के फैंस उन दोनों को एक बार फिर साथ देखने की तमन्ना रखते है लेकिन लगता है ये अब मुमकिन नहीं हो पायेगा। लेकिन इस नागा इंडस्टी से बहार किसी लड़की से शादी करना चाहते है। वह नहीं चाहते की एक बार फिर किसी अभिनेत्री के साथ शादी करे। इसीलिए उन्होंने ये साफ़ कर दिया है की वह इंडस्ट्री से बाहर ही किसी से शादी करेंगे।
तक़रीबन 10 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बावजूद भी दोनों एक दूसरे का साथ नहीं निभा पाय। शादी के टूटने की वजह नागा परिवार का बहु सामंथा का बोल्ड लुक में फोटशूट और फिल्मो में बोल्ड करैक्टर करना बताया गया। जबकि सामंथा अपनी मर्ज़ी से अपने करियर को आगे ले जाना चाहती थी। वह एक एक्ट्रेस है और हर challenging रोल करने के लिए खुद को तैयार रखती थी जो उनके ससुराल वालो पसंद नहीं था।
सामंथा से पहले भी नागा चैतन्य का दिल एक हसीना पर आ चूका है। कहा जाता है की नागा साउथ की ब्यूटी और लेजेंड्री एक्टर कमल हसन की लाड़ली बेटी श्रुति हसन को दिल दे बैठे थे। हालाँकि उनकी ये तमन्ना पूरी नहीं हुई और श्रुति ने उनका दिल तोड़ दिया था। श्रुति के बाद सामंथा उनकी लाइफ में आयी थी। दोनों एक दूसरे के साथ खुश थे लेकिन एक दिन आपसी सहमति से अलग भी हो गए।
सामंथा और नागा की शादी उस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। शादी बहुत ग्रैंड तरीके से हुई थी और अब लगता है एक बार फिर नागा चैतन्य शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे है।
Advertisement