टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

US : नैन्सी पेलोसी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर, सांसद बनी रहेंगी

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नयी संसद में अध्यक्ष पद पर नहीं होंगी।

12:10 AM Nov 18, 2022 IST | Shera Rajput

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नयी संसद में अध्यक्ष पद पर नहीं होंगी।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नयी संसद में अध्यक्ष पद पर नहीं होंगी।
Advertisement
मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी की जीत से डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत खत्म हो गया है। पेलोसी के अध्यक्ष पद की दावेदारी से पीछे हटने से नयी पीढ़ी के नेताओं के लिए मार्ग प्रशस्त होगा।
पेलोसी ने सदन में कहा कि उन्होंने करीब 20 साल तक डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व करने के बाद इस पद से हटने का फैसला किया है।
पिछले महीने सैन फ्रांसिस्को में पेलोसी के पति पॉल पर उनके घर में हमला हुआ था। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता पेलोसी प्रतिनिधि सभा की पहली महिला अध्यक्ष थीं। उन्होंने कहा कि वह सेन फ्रांसिस्को का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी। वह 35 साल से सेन फ्रांसिस्को का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
Advertisement
Next Article