W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नंद किशोर यादव का बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनना तय, इस दिन करेंगे नामांकन

08:12 PM Feb 12, 2024 IST | Jivesh Mishra
नंद किशोर यादव का बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनना तय  इस दिन करेंगे नामांकन
Advertisement

Bihar: बिहार में एनडीए सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। वैसे, भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नंद किशोर यादव का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

Highlights:

  • नंद किशोर यादव का बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनना तय
  • मंगलवार को करेंगे नामांकण
  • सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद से हटना पड़ा

यादव को विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय

बिहार विधान परिषद में भाजपा मुख्य सचेतक और एमएलसी दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन करेंगे। ऐसे में यादव को विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद से हटना पड़ा

इससे पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अपने पद से हटना पड़ा। सत्तारूढ़ गठबंधन ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सदन में चर्चा के बाद वोटिंग हुई। प्रस्ताव के पक्ष में 125 तो विरोध में 112 मत पड़े।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×