Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली : नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दो की झुलसकर मौत, कई घायल

दिल्ली के नरेला इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

11:48 AM Nov 01, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के नरेला इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार सुबह प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। घटनास्थल पर दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही घटना में मरने वालों की पहचान की जा रही है।
Advertisement
दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की ख़बर है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कुछ घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। 2 लोगों की मृत्यु हुई है, फिलहाल उनकी पहचान की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ईमारत में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगी हैं।
पुणे में एक इमारत में लगी आग 
महाराष्ट्र के पुणे शहर में भी एक ईमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। शहर के लुल्लानगर इलाके में एक इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित रेस्तरां में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर मौके पर मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान का रेस्तरां भी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, पुणे के लुल्लानगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहां स्थित बहुमंजिला इमारत में आग की लपटे दिखने लगी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर पहुंचे है। 
Advertisement
Next Article