W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नरेंद्र मोदी भाजपा और राजग संसदीय दल के नेता चुने गए

संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) का नेता चुन लिया गया।

01:08 PM May 25, 2019 IST | Ujjwal Jain

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, मैं इस बात की घोषणा कर खुश हूं कि नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है।
Advertisement
संसद भवन में हुई बैठक में भाजपा तथा उसके सभी सहयोगी दलों के चुने गए सांसदों के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस पद के लिए मोदी का नाम प्रस्तावित किया, जिसका भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने अनुमोदन किया। इसके बाद सदन में मौजूद सभी सांसदों और गणमान्य लोगों ने तालियों के साथ मोदी का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोदी को राजग संसदीय दल का नेता चुनने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिसका जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान और राजग के अन्य नेताओं ने समर्थन किया।

चुनाव आयोग ने लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची राष्ट्रपति को सौंपी
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×