टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

NASA का बोइंग स्टारलाइनर मिशन हुआ रद्द, ऑक्सीजन रिलीफ वॉल्व में आई समस्या

09:58 AM May 07, 2024 IST | Yogita Tyagi

नासा (NASA) ने एक बार फिर स्टारलाइनर मानवयुक्त मिशन को ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व में गड़बड़ी के चलते रद्द कर दिया है। CST-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स को लॉन्च किया जाना था।

ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व की होगी जांच

Advertisement

जब क्रू अंतरिक्ष यान में प्रवेश कर चुका था तो उसे रॉकेट के ऊपरी चरण में वाल्व में एक समस्या का सामना करना पड़ा। नासा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया, आज के स्टारलाइनर लॉन्च को रद्द कर दिया गया है। टीमें ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व की जांच कर रही हैं। इसमें कहा गया है, हमारे अंतरिक्ष यात्री स्टारलाइनर से बाहर निकल गए हैं और क्वार्टर में लौट आएंगे। लिस्ट ऑफ़ रात 10:34 बजे किया जाना था।



लांच की डेट निश्चित नहीं

यह साफ नहीं हो पाया है कि ये फिर से कब दुबारा लॉन्च हो सकता है। बोइंग के लिए यह झटका पहला नहीं है। इसके पहले 2014 और 2019 में भी कई कारणों से इसे रद्द करना पड़ा। स्टारलाइनर का उद्देश्य भविष्य में नासा के मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को पृथ्वी की निचली कक्षा और उससे आगे तक ले जाना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article