W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nashik: रात को भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, सुबह चल गया दरगाह पर बुलडोजर

नासिक में अवैध दरगाह पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव में 31 घायल

05:13 AM Apr 16, 2025 IST | Neha Singh

नासिक में अवैध दरगाह पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव में 31 घायल

nashik  रात को भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव  सुबह चल गया दरगाह पर बुलडोजर

महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह हटाने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया, जिसमें 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और 15 लोगों को गिरफ्तार किया। आज सुबह पुलिस की निगरानी में नगर निगम ने दरगाह पर बुलडोजर चलाया।

Advertisement

महाराष्ट्र के नासिक में इस समय तनाव का माहौल है। दरअसल, मंगलवार देर रात को अवैध दरगाह हटाने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराप किया, जिसके बाद बवाल और ज्यादा बढ़ गया। शहर के काटे इलाके में रात के समय नगर निगम की टीम और पुलिस बल दरगाह को हटाने गई थी। लेकिन भीड़ ने उन पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले छाड़ने पड़े। इस हिंसा में 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और 57 बाइकों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। दरगाह हटाने की कार्यवाई करते हुए आज सुबह ने पुलिस की निगरानी ने नगर निगम में अवैध दरगाह पर बुलडोजर चला दिया है।

Advertisement

नगर निगम ने भेजा था नोटिस

Advertisement

आपको बता दें नगर निगम ने कोर्ट के आदेश पर 1 अप्रैल को दरगाह को नोटिस भेजा था, जिसमें कहा गया था कि दरगाह में अवैध निर्माण खुद हटाएं, वरना कार्रवाई की जाएगी। इसलिए आज नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर स्थिति संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। दरगाह के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सुबह एक बार फिर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

दरगाह के पास पुलिस व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दरगाह के चारों तरफ तीनों तरफ की सड़कों पर पुलिस तैनात कर दी गई है और किसी भी बाहरी व्यक्ति या वाहन को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। पुलिस वैन लगाकर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। दरगाह कमेटी का कहना है कि पीर बाबा की यह दरगाह 350 साल पुरानी है। जबकि, पूरे हिंदू समाज ने इसे तोड़कर यहां हनुमान मंदिर बनाने की मांग की है।

31 पुलिसकर्मी घायल

बताया जा रहा है कि नगर निगम के नोटिस के बाद एक टीम दरगाह पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अफवाह फैल गई कि दरगाह को तोड़ा जा रहा है। इस पर भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। भीड़ द्वारा किए गए पथराव की घटना में 2 सहायक पुलिस आयुक्त समेत 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ में से 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

नाशिक में अवैध दरगाह हटाने गई पुलिस पर पथराव, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×