Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की धूम, मुख्यमंत्री धामी ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

02:06 AM Jan 15, 2025 IST | Rahul Kumar

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड में खेल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए पूरी तरह तैयार है। यह खुशी की बात है कि हर वर्ग किसी न किसी रूप में राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए तैयार है। यह खेलों का बहुत बड़ा उत्सव है, जो उत्तराखंड में खेल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा, राष्ट्रीय खेलों में कुल 1200 विशेष खेल स्वयंसेवक भी तैनात किए जाएंगे। ये स्वयंसेवक भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघ के स्तर पर उत्तराखंड को उपलब्ध कराए जाएंगे। उत्तराखंड अपने स्तर से करीब 2300 सामान्य स्वयंसेवकों का भी चयन करने जा रहा है। विशेष खेल स्वयंसेवक इनसे अलग होंगे। हालांकि, सामान्य स्वयंसेवकों के साथ-साथ उन्हें आचरण और शिष्टाचार का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्वयंसेवकों के अलावा विशेष खेल स्वयंसेवक भी तैनात

राष्ट्रीय खेलों का 38वां संस्करण 28 जनवरी से शुरू होने वाला है। सभी तरह की व्यवस्थाएं बनाने में दो तरह के स्वयंसेवक योगदान देंगे। इसमें से सामान्य स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया अभी चल रही है। स्वयंसेवक बनने के लिए 30 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इन सभी को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ऑनलाइन परीक्षा भी ली जा चुकी है। इनके रिजल्ट के आधार पर स्वयंसेवकों की भर्ती की जाएगी। राष्ट्रीय खेल सचिवालय के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत आर्य के मुताबिक सामान्य स्वयंसेवकों के अलावा विशेष खेल स्वयंसेवक भी तैनात किए जाएंगे। उत्तराखंड को ये स्वयंसेवक भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघ के माध्यम से मिलेंगे, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

Advertisement

स्वयंसेवक का दैनिक मानदेय पांच सौ रुपये निर्धारित

भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघ इन विशेष खेल स्वयंसेवकों को उपलब्ध कराता है। खेल पृष्ठभूमि वाले इन स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का अनुभव होता है। सामान्य स्वयंसेवकों को जहां पार्किंग, अतिथियों को लाने-ले जाने से जुड़ी अन्य सामान्य व्यवस्थाओं में लगाया जाता है, वहीं विशेष स्वयंसेवकों को खेलों से सीधे जुड़ी व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी दी जाती है। स्वयंसेवकों से जुड़ा काम देख रहे प्रतीक जोशी के मुताबिक विशेष खेल स्वयंसेवकों को प्रतिदिन एक हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सामान्य स्वयंसेवक का दैनिक मानदेय पांच सौ रुपये निर्धारित किया गया है।

Advertisement
Next Article