Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नेशनल लेवल के बास्केट बॉल प्लेयर है शेखावत

NULL

05:39 PM Sep 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नये चेहरों में से एक राजस्थान के जोधपुर से सांसद बहुमुखी प्रतिभा के धनी गजेंद सिंह शेखावत पेशे से किसान होने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के बास्केट बॉल खिलाड़ी रह चुके हैं।

राजस्थान के जसलमेर में 03 अक्टूबर 1967 में जन्मे श्री शेखावत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किसान शाखा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। उन्होंने जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर तथा एम.फिल की डिग्री हासिल की।

राजस्थान के ग्रामीण समुदाय में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। वह स्वयं टेक्नोसेवी किसान हैं तथा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। बास्केट बॉल में वह राष्ट्रीय और ऑल इंडिया अंतर-विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। वर्तमान में वह ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स के सदस्य तथा बास्केट बॉल इंडिया प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

संसद के गत मानसून सत्र के दौरान श्री शेखावत ने सरकार की सभी योजनाओं का सफल एवं सहज क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सभी योजनाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के बारे में भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान एक प्रस्तुतिकरण दिया था जिससे स्वयं प्रधानमंत्री  मोदी काफी प्रभावित हुये थे।

नये मंत्रियों में पूर्व नौकरशाह और बिहार से लोकसभा सांसद आर के सिंह को  उर्जा तथा नवी एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है जो अब तक श्री पीयूष गोयल के पास था। पूर्व आईपीएस अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश से लोकसभा सांसद सत्यपाल ङ्क्षसह को मानव संसाधन विकास तथा जल संसाधन , नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालयों में राज्य मंत्री बनाया गया है। पेशे से किसान राजस्थान से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है।

उत्तर प्रदेश से सांसद शिव प्रसाद शुक्ल को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है जबकि बिहार से लोकसभा सदस्य अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। मध्य प्रदेश के सांसद डा वीरेन्द, कुमार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। कर्नाटक के राज्यसभा सदस्य अनंत कुमार हेगडे को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है।

कैबिनेट मंत्रियों में श्री नरेन्द सिंह तोमर को खान मंत्रालय भी दे दिया गया है । उनके पास ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्रालय पहले से है। श्री रविशंकर प्रसाद के पास विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय दोनों बनाये रखे गये हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article