For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राष्ट्रिय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

राष्ट्रिय खेल पुरस्कार: मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न

10:12 AM Jan 02, 2025 IST | Himanshu Negi

राष्ट्रिय खेल पुरस्कार: मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न

राष्ट्रिय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान  मनु भाकर समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

खेल मंत्रालय ने देश के दिग्गज खिलाड़ियों को राष्ट्रिय खेल पुरस्कार देने का ऐलान कर दिया है। देश के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में मनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार और हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जिताने वाले हरमनप्रीत सिंह का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। खेल रत्न देने का सम्मान सामारोह 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में दोपहर 11 बजे शुरू होगा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेगी।

4 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने विदेशों में लहराया भारत का परचम

डी गुकेश शतरंज खेल में विश्व चैंपियन है। उन्होंने सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। शतरंज विश्व कप के फाइनल में डी गुकेश ने चीन के लिन डेन को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जिसके कारण उन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान से नवाजा गया है। खिलाड़ी मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक खेल में दो ओलिंपिक मेडल जीते थे। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीत कर इतिहास रच दिया था। पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल खेला था। औऱ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इस उत्कृष्ट कप्तानी के कारण कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

34 दिग्गज खिलाड़ियों को अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा

4 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाने के साथ ही 34 दिग्गज खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों की सूची में, सुचा सिंह और मुरलीकांत राजाराम पेटकर जो पैरा तैराक है उन्हें अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को सक्षम बनाने औऱ बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम पुरस्कार देने की सूची में शामिल किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×