For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नेशंस लीग 2025: 40 की उम्र में पुर्तगाल को चैंपियन बना भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रोनाल्डो ने 40 की उम्र में दिलाया पुर्तगाल को नेशंस लीग का खिताब

06:42 AM Jun 09, 2025 IST | Juhi Singh

रोनाल्डो ने 40 की उम्र में दिलाया पुर्तगाल को नेशंस लीग का खिताब

नेशंस लीग 2025  40 की उम्र में पुर्तगाल को चैंपियन बना भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो

फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। 40 साल की उम्र में भी वह न केवल मैदान पर उतरे, बल्कि अपनी टीम पुर्तगाल को नेशंस लीग 2025 का चैंपियन भी बना दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद रोनाल्डो भावुक हो गए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। नेशंस लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 8 जून, रविवार को पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में स्पेन ने बेहतर प्रदर्शन किया और 60वें मिनट तक स्कोर 2-1 कर लिया था। लेकिन 61वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक शानदार गोल करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया और अपनी टीम को वापस मुकाबले में ला खड़ा किया।

इसके बाद मुकाबला तय हुआ पेनल्टी शूटआउट से, जहां पुर्तगाल ने जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाते हुए स्पेन को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर कप के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए बेहद भावुक नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा “मैंने अपने करियर में कई क्लब्स के साथ ट्रॉफी जीती हैं, लेकिन अपने देश पुर्तगाल के लिए खिताब जीतना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा, “आप सभी जानते हैं कि मैं अब बूढ़ा हो चुका हूं। मेरा करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन मैं तब तक खेलता रहूंगा जब तक मेरा शरीर साथ देगा। हर एक पल को पूरी तरह जीना चाहता हूं।”

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की उम्र अब 40 वर्ष हो चुकी है, लेकिन उन्होंने मैदान पर जो ऊर्जा, समर्पण और लीडरशिप दिखाई, वह किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं थी। बतौर कप्तान उन्होंने पूरी टीम को एकजुट रखा और अपने अनुभव से मुकाबले की दिशा बदल दी। पेनल्टी शूटआउट में जैसे ही पुर्तगाल का आखिरी गोल हुआ और टीम ने जीत दर्ज की, रोनाल्डो की आंखें खुशी से नम हो गईं। फैंस के लिए यह पल बेहद भावुक था – एक ऐसा खिलाड़ी जिसने करियर के अंतिम पड़ाव पर भी अपने देश को गौरव दिलाया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Juhi Singh

View all posts

Advertisement
×