W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रूस की वापसी पर संदेह के बीच अपनी सुरक्षा कड़ी करने में जुटा नाटो

यूक्रेन की सीमा पर रूस की बढ़ती सैन्य मौजूदगी की पृष्ठभूमि में बुधवार को नाटो के सदस्य देशों ने पूर्वी यूरोप में स्थित अपने सदस्यों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए नये तरीके तलाशे।

03:07 AM Feb 17, 2022 IST | Shera Rajput

ब्रसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय में दो दिनों तक चली रक्षा मंत्रियों की बैठक में चर्चा हुई कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला कर देता है तो ऐसी स्थिति में रूस के नजदीक और काला सागर के क्षेत्र में सैनिकों तथा उपकरणों/सजो-सामान को तत्काल कैसे भेजा और पहुंचाया जाए।
Advertisement
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों की इस बैठक में इस साल के अंत से संभवत: दक्षिण-पूर्वी यूरोप में सैनिकों की लंबे समय के लिए तैनाती करने की स्थिति पैदा होने पर क्या योजना होगी और उसे कैसे लागू किया जाएगा, इसपर भी चर्चा हुई।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने अपने पांच हजार सैनिकों की पोलैंड और रोमानिया में तैनाती शुरू कर दी है। ब्रिटेन भी सैकड़ों की संख्या में सैनिकों को पोलैंड भेज रहा है एवं अतिरिक्त युद्धपोत और विमानों की पेशकश कर रहा हैं। जर्मनी, नीरदलैंड और नार्वे अतिरिक्त सैनिक लिथुआनिया भेज रहे हैं। हवाई सुरक्षा के लिए डेनमार्क और स्पेन लड़ाकू विमान मुहैया करा रहे हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×