
देश में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत के रूप में याद किया जाता है। इस खास दिन को मनाने करने के लिए इंडियन नेवी कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। आज भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर सुबह-सुबह ही नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ भारतीय नौसेना के कई दिग्गज मौजूद रहे जैसे कि- सीडीएस जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और वाइस आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू।
नौसेना को पीएम और रक्षा मंत्री ने दी बधाईBest wishes on Navy Day to all navy personnel and their families. We in India are proud of our rich maritime history. The Indian Navy has steadfastly protected our nation and has distinguished itself with its humanitarian spirit during challenging times. pic.twitter.com/nGxoWxVLaz
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2022
वहीं इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी नौसेना दिवस पर बधाई दी। पीएम ने ट्वीट में कहा, सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हम भारतवासियों को अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है। भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से हमारे देश की रक्षा की है और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अपनी मानवीय भावना से खुद को प्रतिष्ठित किया है।
Greetings to all @IndianNavy personnel on #NavyDay. The Indian Navy is at the forefront of keeping our country safe by ensuring impeccable maritime security. The nation is proud of Indian Navy’s valour, courage, commitment and professionalism. pic.twitter.com/3UA77vBIH1
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 4, 2022
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नौसेना दिवस पर नौसैनिकों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय नौसेना त्रुटिहीन समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे देश को सुरक्षित रखने में सबसे आगे है। राष्ट्र को भारतीय नौसेना के शौर्य, साहस, प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता पर गर्व है।
आखिर क्योंं मनाया जाता है नौसेना दिवस ?
दरअसल 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय हवाई अड्डे पर हमला कर दिया था। इसके जवाब में कार्रवाई करते हुए इंडियन नेवी ने 4 और 5 दिसंबर की रात हमले की योजना बनाते हुए सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना के जवानों को मार गिराया था। इस युद्ध में भारतीय नौसेना के योगदान और शहीदों को सम्मान देने के लिए हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।