Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सिद्धांत चतुर्वेदी की शर्टलेस तस्वीर देखकर खुद को नहीं रोक पाई नव्या नंदा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने किया ये काम

दरअसल इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत के बीच अफेयर की चर्चा खूब जोरों शोरों से हो रही है। मगर दोनों में से अब तक अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। खैर, इस बीच नव्या नवेली नंदा के एक इशारे ने दोनों के बीच के रिश्ते को हवा जरूर दे दी है।

02:12 PM Apr 25, 2022 IST | Desk Team

दरअसल इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत के बीच अफेयर की चर्चा खूब जोरों शोरों से हो रही है। मगर दोनों में से अब तक अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। खैर, इस बीच नव्या नवेली नंदा के एक इशारे ने दोनों के बीच के रिश्ते को हवा जरूर दे दी है।

एक के बाद एक कई फिल्मों में अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, दरअसल इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत के बीच अफेयर की चर्चा खूब जोरों शोरों से हो रही है। मगर दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। खैर, इस बीच नव्या नवेली नंदा के एक इशारे ने दोनों के बीच के रिश्ते को हवा जरूर दे दी है।
Advertisement
आपकी जानकारी के लिए बता दें  नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी है। नव्या अपने दोस्तों संग मिलकर एक हेल्थकेयर पोर्टल चलाती हैं, जिसमें वो महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी परेशानी का समाधान करती हैं। वहीं सिद्धांत काफी थोड़े से वक्त में इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल कर चुकें हैं।
एक्टर ने साझा की नई तस्वीर 
हाल ही में सिद्धांत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें एक्टर शर्टलेस होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं। हालांकि, इस बीच किसी के कमेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो कोई और नहीं बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या का कमेंट है।

इस तस्वीर को पोस्ट करके एक्टर ने इसके साथ में एक कविता लिखी है। सिद्धांत ने लिखा, आज ज्यादा, कल हम कम थे…मैंने तुम्हें तब देखा था, जब मुझे कोई नहीं देखता था, आज तुम हो, और मैं भी यहां और ये नजरें हम पर, आज ज्यादा, कल कम थे…” वैसे  एक्टर की इस पोस्ट पर नव्या ने कोई कमेंट तो नहीं किया, मगर तस्वीर को सिर्फ लाइक कर ही अपना प्यार जाहिर कर दिया है। 
मालूम हो, इससे पहले नव्या नवेली ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसपर सिद्धांत ने कमेंट किया था। ऐसे में नव्या ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम पर एक से दुकान में सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग करते हुए एक फोटो पोस्ट की थी, जिसपर सिद्धांत ने कमेंट करते हुए एक मुर्गे का इमोजी बनाया था।
वैसे इस बात में कोई शक नहीं सिद्धांत और नव्या दोनों एक दूसरे की तस्वीरों पर प्यार बरसाते हुए दिख जाते हैं। ऐसे में कयास लगाएं जा रहे हैं दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो  आने वाले समय में सिद्धांत और नव्या ही बता सकते हैं।
Advertisement
Next Article