W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सपा नेता Nawab Singh की गिरफ्तारी के बाद भाजपा और सपा में जुबानी जंग तेज

06:24 PM Aug 12, 2024 IST | Abhishek Kumar
सपा नेता nawab singh की गिरफ्तारी के बाद भाजपा और सपा में जुबानी जंग तेज

Nawab Singh की गिरफ्तारी : कन्नौज में सपा नेता और डिंपल यादव के करीबी रहे नवाब सिंह यादव को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भाजपा और सपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। इससे पहले भी अयोध्या में सपा नेता मोईद खान को एक नाबालिग युवती के गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

Nawab Singh की गिरफ्तारी के बाद जुबानी जंग तेज

कन्नौज में सपा नेता और डिंपल यादव के करीबी रहे नवाब सिंह यादव को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भाजपा और सपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपनी बुआ के साथ कन्नौज के पास एक गांव में बने नवाब सिंह के डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने गई थी। युवती ने आरोप लगाया कि नौकरी देने के नाम पर सपा नेता ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। उसके कपड़े भी उतरवाए।

Advertisement

Nawab Singh की गिरफ्तारी : पूरी घटना पर कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, “सोमवार रात करीब 1.30 बजे 112 नंबर पर सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें पीड़िता ने कहा था कि मेरे कपड़े उतार दिए और मेरे साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इस सूचना पर तत्काल मौके पर पीआरबी और थाने की पुलिस पहुंची थी जहां से लड़की को बरामद किया गया, और आपत्तिजनक हालत में अभियुक्त नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

Nawab Singh की गिरफ्तारी : इसके बाद भाजपा नेता के इस बयान पर सपा नेता मनोज यादव ने पलटवार किया। उन्होंने नवाब सिंह यादव को बचाने के लिए भाजपा के नेताओं पर ही आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कौन नवाब सिंह यादव? वह समाजवादी पार्टी में हुआ करते थे अब हैं नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×