Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Nawada Fire Kand : एक्शन मोड में बिहार पुलिस, मुख्‍य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 गिरफ्तार

05:50 PM Sep 19, 2024 IST | Abhishek Kumar

Nawada Fire Kand : नवादा जिले के मुफस्सिल थाना के अंतर्गत कृष्णा नगर गांव में 18 सितंबर को कुछ लोगों के द्वारा कई घरों में आग लगा दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस हरकत में आ गई और मामले में मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर ल‍िया।

Nawada Fire Kand : घटना के मुख्‍य आरोपी नंदू पासवान गिरफ्तार

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना के अंतर्गत कृष्णा नगर गांव में 18 सितंबर को कुछ लोगों के द्वारा कई घरों में आग लगा दी गई। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर ल‍िया। बता दें कि इनके पास से तीन कट्टा एवं खोखा बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों एवं संदिग्धों की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए पुल‍िस छापेमारी कर रही है।18 सितंबर को नवादा पुलिस को सूचना मिली थी कि शाम करीब सात बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णानगर में कुछ लोगों ने कई घरों में आग लगा दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि यह मामला जमीन के विवाद का है।

Advertisement

Nawada Fire Kand : घटना के संबंध में बिहार पुलिस ने एक बयान जारी किया है। पुलिस ने बताया, बुधवार को हुई घटना की सूचना मिलते ही नवादा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। जिलाधिकारी व नवादा पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। वहीं घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा जगह-जगह छापेमारी की गई। नवादा एवं पास के जिले से घटना के मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Nawada Fire Kand : बिहार पुलिस के अनुसार, घटना का कारण वर्ष 1995 से ही लंबित जमीन के विवाद माना जा रहा है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर पुलिस से शेयर करने का आग्रह भी क‍िया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article