Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

8 लाख का इनामी नक्सली अघनू गंझू गिरफ्तार, 78 वारदात में था वांटेड

09:11 PM Oct 28, 2023 IST | Prateek Mishra

झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के 8 लाख के इनामी नक्सली अघनू गंझू को गिरफ्तार किया है। उस पर झारखंड पुलिस ने 5 और एनआईए ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ झारखंड के लातेहार, गुमला और रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 78 से ज्यादा नक्सली वारदात के मामले दर्ज हैं।

लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसे जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर जंगल में की गई छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि अघनू गंझू की अगुवाई में नक्सलियों का एक दस्ता जंगल में घूम रहा है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी करने वाली टीम की अगुवाई एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा कर रहे थे। अघनू गंझू का नक्सली संगठन में सब जोनल कमांडर का ओहदा था। वह वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र की लुकइया घाटी में पुलिस दल पर हमले का भी मुख्य आरोपी है।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article