टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस शादी के 4 महीने बाद ही बनी मां, घर में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी

साउथ के मोस्ट फेमस कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के महज 4 महीने बाद ही पैरेंट्स बनकर फैंस को गुड न्यूज दे दी है। नयनतारा और विग्नेश ने सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल शादी रचाई थी।

11:06 AM Oct 10, 2022 IST | Desk Team

साउथ के मोस्ट फेमस कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के महज 4 महीने बाद ही पैरेंट्स बनकर फैंस को गुड न्यूज दे दी है। नयनतारा और विग्नेश ने सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल शादी रचाई थी।

साउथ के मोस्ट फेमस
कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के महज 4 महीने बाद ही पैरेंट्स बनकर फैंस को
गुड न्यूज दे दी है। नयनतारा और विग्नेश ने सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद
इसी साल शादी रचाई थी। दोनों ने 9 जून को फैमली और फ्रेंड्स के बीच चेन्नई में
ग्रैंड वेडिंग की थी। नयनतारा और विग्नेश के घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है और
इस बात की जानकारी खुद स्टार कपल ने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ साझा की है।

Advertisement

विग्नेश शिवन ने
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें
नयनतारा और विग्नेश अपने दो नवजात बच्चों के पैरों को चूमते
हुए दिख रहे हैं। दोनों तस्वीरों में एक तरफ नयनतारा अपने हाथ में अपने एक बच्चे
के पैर पकड़े उसे किस कर रही हैं। तो वहीं उनकी साइड में विग्नेश भी ऐसा ही करते
दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ विग्नेश ने कैप्शन में बहुत ही प्यारा नोट लिखा
है।

उन्होंने लिखा,नयन और मैं बन गए हैं अम्मा और अप्पा… हम
धन्य हैं.. जुड़वाँ बच्चे.. हमारी सभी प्रार्थनाएं
, हमारे पूर्वजों के
आशीर्वाद ने सभी अच्छी अभिव्यक्तियों को एक साथ मिलाकर
, हमारे लिए एक साथ आ गया है और हमें 2 धन्य बच्चों के रूप में आ गया है। हमें
आप सभी का आशीर्वाद चाहिए हमारे… उइरो और उलगाम के लिए। जिंदगी एक साथ खूबसूरत
और उज्जवल लगता है। भगवान डबल महान है।

दरअसल, नयनतारा और विग्नेश ने सरोगेसी की मदद से बच्चों को जन्म दिया है। इनकी
पोस्ट पर फैंस और फ्रेंड्स कॉमेंट कर स्टार कपल को बधाइयां दे रहे हैं। वैसे
अभिनेत्री नयनतारा के मां बनने की खबरें मीडिया में उनकी शादी से पहले ही सामने
आने लगी थीं। हालांकि अदाकारा ने कभी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया था। फिर इस स्टार
कपल ने शादी करके सभी दावों को खारिज कर दिया था।

Advertisement
Next Article