W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

NCP (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की मुंबई के बायकुला में अज्ञात लोगों ने की हत्या

09:47 AM Oct 05, 2024 IST | Rahul Kumar
ncp   अजित पवार गुट  के नेता सचिन कुर्मी की मुंबई के बायकुला में अज्ञात लोगों ने की  हत्या

 NCP : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की कल रात मुंबई के बायकुला इलाके में हत्या कर दी गई।मुंबई पुलिस ने कहा, एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की कल रात मुंबई के बायकुला इलाके में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Highlight

Advertisement

  • मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है
  • मुंबई के बायकुला इलाके में म्हाडा कॉलोनी के पीछे धारदार हथियार से हमला
  • सचिन कुर्मी पर हमला किसने किया

मुंबई के बायकुला इलाके में हत्या

मुंबई पुलिस ने कहा कि कुर्मी पर मुंबई के बायकुला इलाके में म्हाडा कॉलोनी के पीछे धारदार हथियार से हमला किया गया।
मुंबई पुलिस ने बताया, "यह घटना आधी रात को करीब 12:30 बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सचिन को नजदीकी जेजे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद कुर्मी को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।" पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सचिन कुर्मी पर हमला किसने किया। पुलिस के मुताबिक, हमले में 2 से 3 लोग शामिल थे। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×