For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

NCP प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने केंद्र पर साधा निशाना

08:25 PM Feb 16, 2024 IST | Jivesh Mishra
ncp प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने केंद्र पर साधा निशाना

बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार के प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने किसानों द्वारा किए जा रहे हर आंदोलन को अपना समर्थन करते हुए कहा है कि सम्पूर्ण देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं को केंद्र सरकार द्वारा दमन और शोषण किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Highlights:

  • देश के अन्नदाताओं के हर आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े हैं शरद पवार- राणा
  • ‘शरद पवार खुद किसानों के हर आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े’
  • ‘लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना है’

‘शरद पवार खुद किसानों के हर आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े’

राणा ने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री शरद पवार खुद एक किसान हैं इसलिए वो देश के किसानों के हर आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े हैं एवं किसानों को उनकी मांगों को सड़क से सदन तक उठाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। राणा ने किसानों की आमदनी दुगनी करने उनके द्वारा उपजाए गए फसलों को सरकारी दर पर खरीद करने,किसानों को हर माह पाँच हजार रुपये मासिक पेंसन देने, किसानों को पच्चीस लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कराने सहित अनेक मांगों को जब तक केन्द्र सरकार नहीं मान लेती तब तक किसानों द्वारा आंदोलन जारी रहेगा।

‘लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना है’

बिहार एनसीपी शरद चंद्र पवार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सम्पूर्ण बिहार के किसानों,मजदूरों, बेरोजगारों का आह्वान किया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×