W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली NCR में कोहरे के कारण भीषण हादसा, 12 गाड़ियों की हुई आपस में टक्कर, कई घायल

11:31 AM Dec 13, 2025 IST | Shivangi Shandilya
दिल्ली ncr में कोहरे के कारण भीषण हादसा  12 गाड़ियों की हुई आपस में टक्कर  कई घायल
NCR Fog Accident

NCR Fog Accident: ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से हाईवे पर चल रहे वाहन एक-दूसरे को समय रहते नहीं देख सके, जिसके चलते दो अलग-अलग स्थानों पर कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला हादसा थाना दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर फ्लाईओवर पर हुआ, जहां घने कोहरे के बीच तीन वाहन आपस में भिड़ गए।

Advertisement

Six Lane Expressway Accident: समाधीपुर फ्लाईओवर पर भी हुआ हादसा

NCR Fog Accident
NCR Fog Accident

वहीं, दूसरा और अधिक गंभीर हादसा समाधीपुर फ्लाईओवर पर हुआ, जहां लगभग एक दर्जन से अधिक वाहन एक के बाद एक टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में महिला सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

NCR Road Accident News: मौके पर पहुंची पुलिस

NCR Fog Accident
NCR Fog Accident

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और टोल प्लाजा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल मैनेजमेंट की क्रेन की मदद से हाईवे से किनारे कराया। साथ ही यातायात को नियंत्रित कर धीरे-धीरे जाम खुलवाने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से संयम बरतने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील भी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर 2025 को घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसके चलते ये सड़क दुर्घटनाएं हुईं। राहत की बात यह रही कि इन हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Advertisement

NCR Fog Accident: घायलों की स्थिति स्थिर

सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते बाद में यातायात को सामान्य रूप से संचालित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, कम गति में वाहन चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ALSO READदिल्ली NCR में कोहरे के कारण भीषण हादसा, 6 गाड़ियों की हुई आपस में टक्कर, कई घायल

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×