For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

NCW अध्यक्ष ने बिहार के CM पर साधा निशाना, सी-ग्रेड फिल्म स्टार की तरह बात की

09:45 AM Nov 10, 2023 IST | Yogita Tyagi
ncw अध्यक्ष ने बिहार के cm पर साधा निशाना  सी ग्रेड फिल्म स्टार की तरह बात की

NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्य विधानसभा में अपमानजनक जन्म नियंत्रण टिप्पणी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। बिहार के मुख्यमंत्री के जनसख्यां वाले बयान पर निशाना साधते हुए NCW प्रमुख ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में सी-ग्रेड फिल्म स्टार की तरह बात की। उनके शब्द दुखी करने वाले थे। उनका व्यवहार एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। उनके शब्द एक मुख्यमंत्री की तुलना में सी-ग्रेड अभिनेता की तरह लग रहे थे। इससे भी बदतर वे लोग थे जो उनके पीछे बैठे थे और उनकी बातों पर हंस रहे थे। उनके हाथ के इशारों के साथ उन्होंने, इसे लगभग एक भद्दे मजाक में बदल दिया।

 

NCW अध्यक्ष की मांग टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाया जाए

उन्होंने मांग की कि बिहार के सीएम की टिप्पणी को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया जाए। अध्यक्ष को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और उनके शब्दों को हटा देना चाहिए। रेखा शर्मा ने सदन में सीएम की अश्लील टिप्पणियों के विरोध में वॉकआउट नहीं करने के लिए बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों पर भी नाराजगी जताई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×