टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव के लिए ओडिशा से दिल्ली रवाना हुईं NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी हैं। 18 जुलाई से पहले द्रौपदी मुर्मू सभी मतदाताओं से मिलकर उनका समर्थन मांगेंगी।

11:59 AM Jun 23, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी हैं। 18 जुलाई से पहले द्रौपदी मुर्मू सभी मतदाताओं से मिलकर उनका समर्थन मांगेंगी।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी हैं। 18 जुलाई से पहले द्रौपदी मुर्मू सभी मतदाताओं से मिलकर उनका समर्थन मांगेंगी। मुर्मू भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट  से सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। 
Advertisement
एयरपोर्ट एक जनजातीय नृत्य का आयोजन किया गया था, बड़ी संख्या में उनके मित्र एवं शुभचिंतक उन्हें विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर एकत्र हुए थे। वह मयूरभंज जिले में स्थित अपने पैतृक शहर रायरंगपुर से सड़क मार्ग से बुधवार रात ओडिशा की राजधानी पहुंची थीं। 
इस दौरान करीब 280 किमी लंबे रास्ते पर लोगों ने उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा, ‘‘ मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी।’’ 
एयरपोर्ट पर उनकी इकलौती बेटी इतिश्री मुर्मू ने कहा, ‘‘देश के लोग मेरी मां को उनकी सादगी एवं मृदुभाषी स्वभाव के लिए पसंद करते हैं। वह परिवार की जिम्मेदारियां मुझे सौंपकर देश की सेवा करने के लिए जा रही हैं।’’ इतिश्री मुर्मू भुवनेश्वर में एक बैंक में अधिकारी हैं और फिलहाल अपनी दो महीने की बेटी की देखभाल के लिए मातृत्व अवकाश पर हैं।
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को भुवनेश्वर स्थित अपने विद्यालय यूनिट-दो गर्ल्स हाईस्कूल जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन भीड़ की वजह से उन्होंने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। मुर्मू के स्कूल और कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने अतिथि गृह आकर उनसे मुलाकात की। 
उनके स्कूल की प्रधान अध्यापिका कल्याणी मिश्रा ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी पूर्व छात्रा भारत की अगली राष्ट्रपति बनने जा रही है।’’ झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने रमा देवी वीमेंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की, जो अब विश्वविद्यालय है। मुर्मू ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ओडिशा के सिंचाई विभाग में काम भी किया। 
Advertisement
Next Article