Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केंद्र में मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी राजग की सरकार : नीतीश कुमार 

बनायी गयी लघु चलचित्र ‘बिहार संग्रहालय: एक आश्चर्य लोक’ का प्रदर्शन किया गया। श्री कुमार ने संग्रहालय की इतिहास दीर्घा का भी अवलोकन किया।

08:37 PM May 21, 2019 IST | Desk Team

बनायी गयी लघु चलचित्र ‘बिहार संग्रहालय: एक आश्चर्य लोक’ का प्रदर्शन किया गया। श्री कुमार ने संग्रहालय की इतिहास दीर्घा का भी अवलोकन किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने का दावा करते हुए आज कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और देश की जनता ने राजग को भरपूर समर्थन दिया है। श्री कुमार ने यहां राजधानी पटना स्थित बिहार संग्रहालय की अस्थाई प्रदर्शनी दीर्घा में हिम्मत शाह की कलाकृतियों की लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र में एक बार फिर श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग की सरकार बनने जा रही है।

दिल्ली में आज राजग की बैठक है, जिसमें वह शामिल होने जा रहे हैं। बैठक में सभी लोग एक-दूसरे से रायशुमारी करेंगे। मुख्यमंत्री ने एग्जित पोल के सवाल पर कहा कि एग्जिट पोल के चाहे जो भी नतीजे आएं लेकिन शुरू से ही पार्टी आशान्वित हैं कि केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। श्री कुमार ने कहा, ‘‘ लोकसभा चुनाव के दौरान मेरे द्वारा 171 चुनावी सभाओं में लोगों का रिस्पांस अच्छा रहा, जनता मालिक है और उन्हें ही फैसला देना है।

23 मई को मतगणना होगी और उस दिन नतीजा सबके सामने आ जाएगा। चुनाव के दौरान कई तथ्यहीन बातें भी हुई जिसका कोई मतलब नहीं है। लोकतंत्र में जनता मालिक है।’’ मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मतदान नहीं कर पाने के सवाल पर कहा, ‘‘मतदान तो जरुर करना चाहिए और हम किसी पर व्यक्तिगत राय नहीं देते हैं। हम लगातार कहते रहे कि पहले मतदान फिर जलपान। हमने स्वयं सुबह में मतदान केंद्र पर जाकर पहले मतदान किया फिर जलपान किया। ’’ इससे पूर्व श्री शाह पर बनायी गयी लघु चलचित्र तथा बिहार संग्रहालय पर बनायी गयी लघु चलचित्र ‘बिहार संग्रहालय: एक आश्चर्य लोक’ का प्रदर्शन किया गया। श्री कुमार ने संग्रहालय की इतिहास दीर्घा का भी अवलोकन किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article