Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एनडीए की संकल्प रैली बिहार के सभी रैलियो से बड़ी होगी : कुणाल

नीतीश कुमार को पुन: सूबे बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी जनता की भागीदारी से यह रैली वर्तमान राजनीति को नया और बडा सन्देश देगी।

09:49 PM Feb 27, 2019 IST | Desk Team

नीतीश कुमार को पुन: सूबे बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी जनता की भागीदारी से यह रैली वर्तमान राजनीति को नया और बडा सन्देश देगी।

पटना : युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी कुणाल अग्रवाल ने कहा कि तीन मार्च को गांधी मैदान में होने वाली संकल्प रैली अब तक हुई बिहार में सभी रैलियों से बड़ी होगी। राज्यभर के युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग इस रैली में पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री और विकास पुरुष नीतीश कुमार को पुन: सूबे बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी जनता की भागीदारी से यह रैली वर्तमान राजनीति को नया और बडा सन्देश देगी।

श्री कुणाल ने कहा की रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी और नीतिश कुमार की उपलब्धियों के साथ – साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से अवगत कराया जाएगा। रैली में आने वाले लोगो को रहने व खाने के लिए बेली रोड स्थित होम मेरेज हॉल में व्यवस्था किया गया है। संकल्प रैली पूरे प्रदेश से करीब दस लाख लोग आयेंगे। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय के साथ ही बुजुर्गों , किसानों, महिलाओं, युवाओं, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में गुणात्मक विकास कर लोगों के जीवन को खुशहाल बना दिया है। उन्होंने कहा की बिहार में एतिहासिक विकास कर नीतीश सरकार ने सूबे को देश के सामने सम्मान दिलाने का काम किया है और विकास सामने दिखता है ।

Advertisement
Advertisement
Next Article