टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार में आगामी चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा : आर.सी.पी.सिंह

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने 1 लाख 25 हजार युवा सदस्य बनाए जाने पर युवा जदयू के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

07:02 PM Aug 10, 2019 IST | Desk Team

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने 1 लाख 25 हजार युवा सदस्य बनाए जाने पर युवा जदयू के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

पटना : युवा जनता दल यू प्रदेश अध्यक्ष  अभय कुशवाहा की अध्यक्षता में आज जनता दल यू के सदस्यता अभियान की  समीक्षा बैठक संपन्न हुई। युवा जदयू के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए जनता दल यू के राष्ट्रीय महा सचिव सह संगठन प्रभारी  आर. सी . पी. सिंह ने कहा कि युवा जदयू अपने लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ रहा है तथा पार्टी को निश्चित रूप से अपने लक्ष्य तक पहुचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। 
Advertisement
इस अवसर पर युवाओं को संकल्प दिलाते हुए हुए उन्होंने जल जीवन और हरियाली अभियान से जुडने का आह्वान किया तथा 15 अगस्त को प्रत्येक क्रियाशील युवा सदस्य को कम से कम पांच पेड़ लगाने की जवाबदेही लेने का संकल्प दिलाया। उन्होंने युवाओं से निष्ठापूर्वक कार्य करते रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जनता के बीच रहकर की गयी सेवा कभी व्यर्थं नहीं जाती है। इस अवसर पर उन्होने बताया कि चौपाल लगाये तथा जन-जागरण चलाने की आवश्यकता हैै।
 युवाओं को अवगत कराया तथा कहा कि बिहार में आगामी चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा और लोकसभा से भी बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने साथ ही साथ एक नारा भी दिया ‘‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’’ का भी फॉरमुला दिया। बिहार को विकसित प्रदेश बनाना है। हम अपनी तरफ से जल को प्रदुषीत न करें। जल को लेकर जन-जागरण लाने की आवश्यकता है। हरयाली को लेकर पार्टी पहले भी वृक्षारोपण का कार्य कर चुकी है।
इस अवसर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह सदस्यता अभियान प्रभारी  रवींद्र सिंह ने बूथ स्तर तक युवा जदयू के क्रियाशील सदस्य कैसे बने  इसकी बारीकियों से अवगत कराया। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने 1 लाख 25 हजार युवा सदस्य बनाए जाने पर युवा जदयू के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
इससे पहले युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष  अभय कुशवाहा ने जल जीवन और हरियाली से जुड़ी प्रतीक चिन्ह देकर राष्ट्रीय महासचिव आर सी पी सिंह का स्वगत किया। जबकि अन्य आगत अतिथियों का स्वागत परम्परागत रीतिरिवाज से किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सिंह सेतू, प्रियरंजन पटेल, अप्सरा मिश्रा, प्रवीण चन्द्रवंशी, पंकज पटेल, पंकज सिंह, अमर यादव, दिनेश अरोड़, कुमार नीरज, रिजवान अंसारी, सुशील उपाध्याय, संजीव झा, सुभाष सिंह, गुड्डु सिंह पटेल, अरूण गुप्ता, पप्पु कुशवाहा, जीवन सिंह  आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
Advertisement
Next Article