W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नागालैंड में 2023 के विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी 40 और भाजपा 20 सीटों पर लड़ेगी

सभी राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने 2023 में मिलकर नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने की मंगलवार को पुन: पुष्टि की।

10:44 PM Jul 26, 2022 IST | Shera Rajput

सभी राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने 2023 में मिलकर नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने की मंगलवार को पुन: पुष्टि की।

नागालैंड में 2023 के विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी 40 और भाजपा 20 सीटों पर लड़ेगी
Advertisement
सभी राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2023 में मिलकर नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने की मंगलवार को पुन: पुष्टि की।
Advertisement
दोनों दलों की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार एनडीपीपी विधानसभा की 40 तथा भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में उनके बीच मैत्री मुकाबला नहीं होगा। नागालैंड विधानसभा में कुल 60 सीट हैं।
Advertisement
एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आयी थी और वह 2018 के विधानसभा चुनाव में चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए भाजपा को राजी करने में सफल रही थी जो तत्कालीन सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) की सहयोगी थी। तब एनडीपीपी 40 सीटों पर और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव में उतरी थी।
Advertisement
एनडीपीपी ने तब 18 और भाजपा ने 12सीटें जीती थी। इन दोनों दलों ने एनपीपी के दो तथा जदयू के एक एवं एक निर्दलीय विधायक के समर्थन से सरकार बनायी। इस तरह राज्य में एनपीएफ के 15 साल के शासनकाल का खत्मा हुआ था।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×