Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केन्या में भारी बारिश से बाढ़ का कहर, बाढ़ के कारण अब तक लगभग 32 लोगों ने गवाई अपनी जान

04:07 AM Apr 20, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

विश्व भर में जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या है। और इसका असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। खबर केन्या से है, जहां हाल के दिनों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। सहायता एजेंसियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। केन्याई मौसम सेवा ने भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की घोषणा की है। इससे पहले सऊदी अरबिया में भी बारिश ने तांडव मचाया था।

ये बारिश और इसका प्रभाव इतना भीषण है की कई लोग अपने घरों से बेघर हो गये हैं, और कई लोगों ने अपनी जान गवां दी है। इस घटना को लेकर और मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, 40 हजार से अधिक लोगों को अपने गांवों और बस्तियों से भागना पड़ा है। वार्षिक वर्षा ऋतु, जो पूर्वी अफ्रीकी देश में मई के अंत तक जारी रहती है, इस वर्ष अल नीनो मौसम की घटना से भी प्रभावित हो रही है।

इस बारिश के कारन आई बाढ़ से कृषि लक्षेत्र में बड़ा नुक्सान देखने को मिला है। केन्याई रेड क्रॉस ने बताया कि बेघर हुए लोगों के लिए अब तक 35 शिविर स्थापित किए गए हैं। बाढ़ के प्रभाव को वृहत नैरोबी क्षेत्र के अलावा, देश के पश्चिम में लेक विक्टोरिया क्षेत्र, ग्रेट रिफ्ट वैली क्षेत्र और उत्तर-पूर्व केन्या के क्षेत्र विशेष रूप से देखा जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Next Article