W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से रचाई शादी, भारतीय खेल जगत में खुशी की लहर

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी से खेल जगत में उत्साह

04:13 AM Jan 20, 2025 IST | Juhi Singh

नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी से खेल जगत में उत्साह

नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से रचाई शादी  भारतीय खेल जगत में खुशी की लहर
Advertisement

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 17 जनवरी को अपनी शादी के बंधन में बंध गए। नीरज ने अपनी नई नवेली दुल्हन हिमानी मोर के साथ बेहद निजी और करीबी रिश्तेदारों एवं दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस खास मौके की तस्वीरें नीरज ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे उनके फैंस और शुभचिंतक हैरान रह गए।

शादी की डिटेल्स

नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर सोनीपत की रहने वाली हैं। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह विवाह भारत में हुआ था, हालांकि स्थान का खुलासा नहीं किया गया है। शादी के बाद, यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। हिमानी वर्तमान में अमेरिका के न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं, जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री पूरी की।

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की एक बेहद भावुक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी मां का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। नीरज ने लिखा, “अपने परिवार के साथ जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया। प्यार से बंधे, हमेशा के लिए खुश।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Juhi Singh

View all posts

Advertisement
×