Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

NEET Paper Leak Case: भुवनेश्वर से CBI ने 3 आरोपियों को दबोचा, जांच एजेंसी को मिले अहम सबूत

10:04 AM Aug 01, 2024 IST | Yogita Tyagi

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI तेजी से कार्रवाई कर रही है। CBI ने पेपर लीक मामले में भुवनेश्वर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी रंजीत कुमार, अमित प्रसाद और धीरेंद्र कुमार सेटर गैंग के सदस्य हैं। CBI को पेपर लीक मामले के तार ओडिशा से जुड़ते हुए दिखाई दिए। इसके बाद सीबीआई ने ओडिशा के भुवनेश्वर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि सीबीआई को पेपर लीक मामले में और भी सुराग हाथ लग सकते हैं।

तीनों आरोपी CBI रिमांड पर



साथ ही CBI को तीनों आरोपियों से संजीव मुखिया और अतुल वत्स जैसे बड़े सेटरों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल तीनों आरोपियों को 5 अगस्त तक के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले CBI ने नीट पेपर लीक मामले में मुंबई से एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी का नाम रौनक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सॉल्वर रौनक 5 मई को झारखंड के हजारीबाग में मौजूद था और उसने भी अन्य छात्रों के साथ मिलकर प्रश्न पत्र हल किया था।

नीट पेपर लीक मामले में CBI सख्त



नीट पेपर लीक मामले में CBI आरोपी रौनक की तलाश कर रही थी। सीबीआई को उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसे 3 अगस्त तक CBI रिमांड में भेज दिया। बता दें कि CBI ने नीट मामले में पटना एम्स से चार, रांची रिम्स से एक और भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले CBI ने नीट पेपर लीक मामले में सॉल्वर दीपेंद्र शर्मा और कुमार मंगलम विश्नोई और सेटर शशिकांत पासवान को गिरफ्तार किया था। सॉल्वर दीपेंद्र शर्मा और कुमार मंगलम विश्नोई भरतपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं, जबकि तीसरा शख्स शशिकांत पासवान, पटना का रहने वाला है। CBI ने रांची स्थित मेडिकल कॉलेज रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को भी हिरासत में लिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article