Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नीट पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव का बयान, 'जो भी दोषी हो, कार्रवाई होनी चाहिए'

05:53 PM Jun 21, 2024 IST | Pannelal Gupta

नीट पेपर लीक(NEET Paper Leak): बिहार में नीट पेपर लीक मामले में बयानबाजी तेज हो गई है। अब, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के साथ ही जो भी दोषी मिले, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Highlights

नीट पेपर लीक तेजस्वी यादव ने दी जांच करने का आह्वान

बिहार में नीट पेपर लीक(NEET Paper Leak) मामले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकार उनकी, केंद्र में सरकार उनकी, जांच एजेंसी उनकी, तो फिर क्या है। अगर किसी का नाम आ रहा है, तो उसे बुलाकर पूछताछ करनी चाहिए, इसमें दिक्कत क्या है। मैं तो खुद कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री उससे पूछताछ कर लें। पेपर लीक मामले में उनके पीएस का नाम घसीटने से कुछ नहीं होगा।

तेजस्वी यादव ने अमित आनंद और नीतीश कुमार को बताया किंगपिंग

तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को अज्ञानी बताते हुए कहा कि उन्हें जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। हम लोग तो इसके खिलाफ मई से आवाज उठा रहे हैं। इस मामले में मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाना है। आखिर इसका किंगपिन कौन है? जो भी मामला है, वह आज नहीं तो कल सबको पता चल जाएगा। किसी का नाम घसीटने से किसी को कोई फायदा होने वाला नहीं है। उन्हें यह बताना चाहिए कि अमित आनंद और नीतीश कुमार कौन हैं? आखिर यही तो किंगपिन हैं। उनको कोई बचाने में क्यों लगा है?

बीपीएससी की प्रश्नपत्र लीक करने वाले जमानत पर है- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीपीएससी(BPSC) की तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ था, अब पकडे़ गए लोग जमानत पर घूम रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा था कि पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी सिकंदर यादवेंदु का संबंध तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार से है। यही नहीं इस शख्स के घनिष्ठ संबंध लालू परिवार से भी हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article