NEET PG Results 2025 आज हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक
NEET PG Results 2025 Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) PG Results 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। असल में काफी लंबे समय से लाखों मेडिकल अभ्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर जानकारी मिली है कि NBEMS जल्द ही नीट पीजी 2025 का परिणाम जारी कर सकता है। खबर यह भी है कि आज मंगलवार को NEET PG Results 2025 जारी हो सकता है। ऐसे में चलिए जल्दी से देखते हैं परिणाम चेक करने का लिंक क्या है।
NEET PG एग्जाम 2025 कब हुए थे?

नीट पीजी का आयोजन मेडिकल की पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी की सीटों में एडमिशन के लिए होता है. इस साल 3 अगस्त को नीट पीजी का आयोजन हुआ था। देश के 1052 एग्जाम सेंटर पर एक शिफ्ट में परिक्षा हुई थी। इसमें दो लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जो अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है इस बार भी नीट पीजी 2025 की कटऑफ हाई रह सकती है.
ऑफिसियल वेबसाइट पर देखें परिणाम
नीट पीजी 2025 की कटऑफ को लेकर कई एक्सपर्ट ने दावा किया है कि पेपर सरल होने की वजह से कटऑफ हाई होगा। NEET PG 2025 का परिणाम NBEMS की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि NEET PG 2025 का परिणाम कैसे चेक किया जा सकता है।
NEET PG Results 2025 Live Updates: इस तरह आप चेक करें अपना परिणाम

नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशंस (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाएं।
उसके होम पेज पर “NEET PG 2025” नाम से लिंक दिखेगा; उस पर क्लिक करें। यह आपको संबंधित लॉगिन पोर्टल पर ले जाएगा।
लॉगिन पोर्टल में निम्नलिखित विवरण दर्ज करें:
* रोल नंबर
* रजिस्ट्रेशन आईडी
* जन्मतिथि
* पासवर्ड
सभी विवरण सही-सही दर्ज करने के बाद “Submit” (सबमिट) बटन पर क्लिक करें। कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट (स्कोरकार्ड) खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
क्रम संख्या | चरण (Stage) | विवरण (Details) |
---|---|---|
1 | वेबसाइट पर जाए़ें | आधिकारिक NBEMS वेबसाइट (natboard.edu.in) या NBE वेबसाइट (nbe.edu.in) खोलें। |
2 | लिंक खोजें | होमपेज पर “NEET PG 2025” या “NEET PG Result” का लिंक दिखाई देगा; उस पर क्लिक करें। |
3 | लॉगिन पेज पर जाएँ | क्लिक करने पर आपको लॉगिन पोर्टल पर भेजा जाएगा। |
4 | लॉगिन विवरण भरें | निम्नलिखित जानकारी सटीक भरें:• रोल नंबर• रजिस्ट्रेशन आईडी• जन्म तिथि (DOB)• पासवर्ड |
5 | सबमिट करें | सभी विवरण सही-सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। |
6 | स्कोरकार्ड प्राप्त करें | कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट (स्कोरकार्ड) स्क्रीन पर दिखेगा। आपको इसे डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। |
7 | विवरण की जाँच करें | स्कोरकार्ड पर दिए गए सभी विवरण (नाम, रोल नंबर, रैंक, प्रतिशत आदि) ध्यान से जांचें। |
8 | डाउनलोड एवं प्रिंट करें | रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य में उपयोग हेतु प्रिंट आउट निकाल लें। |
2024 में कब आए थे परिणाम?

वहीं नीट पीजी 2025 का परिणाम आज मंगलवार को जारी होने की संभावनाएं हैं. बीते साल 2024 में परीक्षा के 13 दिन बाद यानी 23 अगस्त को NBEMS ने परिणाम जारी किया था. वहीं NBEMS ने यह साफ़ तौर पर कहा है कि नीट पीजी 2025 परिणाम को रिवैल्यूशन सहित अन्य किसी तरह की चुनौती नहीं दी जा सकती है. मतलब, NBEMS की तरफ से जो रिजल्ट जारी होगा वही अंतिम होगा.
ये भी पढ़ें :IB Security Assistant Recruitment 2025: जल्द करें आवेदन, ये है लास्ट तारीख
गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सुरक्षा सहायक/कार्यकारी पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन कर लें। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
IB Security Assistant Recruitment 2025: Total No Of Vacancies
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4,987 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में स्थित अलग-अलग सहायक खुफिया ब्यूरो (SIB) के लिए की जा रही है। आगे पढ़ें