Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

NEET-UG 2025: पेपर लीक विवाद के बाद सरकार सख्त, 5,000 केंद्रों पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम

पेपर लीक विवाद के बाद NEET-UG पर सुरक्षा की पैनी नजर

10:32 AM May 02, 2025 IST | Aishwarya Raj

पेपर लीक विवाद के बाद NEET-UG पर सुरक्षा की पैनी नजर

NEET-UG 2025 परीक्षा के पेपर लीक विवाद के बाद सरकार ने सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए 5,000 केंद्रों पर व्यापक व्यवस्था की है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिला अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं।

देशभर में लाखों छात्र 4 मई को होने जा रही NEET-UG 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए यह सबसे अहम परीक्षा है। लेकिन बीते वर्षों में पेपर लीक और परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बाद अब सरकार कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती। शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने इस बार परीक्षा की निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन के लिए एक व्यापक योजना बनाई है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार NEET-UG को 550 से ज्यादा शहरों और 5,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक और सुरक्षा इंतजामों को लेकर ज़िला स्तर पर भी विशेष समितियां बनाई गई हैं।

हर जिले में हाई अलर्ट, पुलिस और प्रशासन सक्रिय

शिक्षा मंत्रालय ने जिला मजिस्ट्रेट्स और एसपी के साथ कई दौर की बैठकें की हैं। ज़िला स्तर पर लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा और संकट प्रबंधन के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटियां सक्रिय कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर मल्टी-लेयर चेकिंग, पुलिस सुरक्षा और NTA द्वारा नियुक्त गार्ड्स की तैनाती की जा रही है।

Advertisement

पेपर लीक और धोखाधड़ी पर पूरी निगरानी

पिछले साल NEET और NET जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ियों की आशंकाओं ने सरकार को झकझोर दिया था। इस बार सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। कोचिंग संस्थानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रखी जा रही है ताकि संगठित धोखाधड़ी को रोका जा सके। प्रश्न पत्र और OMR शीट्स की मूवमेंट पुलिस एस्कॉर्ट में होगी।

हर केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी

हर परीक्षा केंद्र पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जा रही है जो परीक्षा के दौरान केंद्र का निरीक्षण करेगा। इसके अलावा, ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद भी केंद्रों का दौरा करेंगे और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

NEET Paper Leak: बिहार में नीट का पेपर हुआ लीक लेकिन NTA कुछ और कह रहा | Education |

पिछली चूक से सबक, NTA पर निगरानी बढ़ी

पिछले वर्ष UGC-NET और NEET-UG पर गंभीर सवाल उठे थे। UGC-NET को स्थगित करना पड़ा था, जबकि NEET-UG को लेकर भी कई शिकायतें सामने आई थीं। इन मामलों की जांच CBI के पास है। इसके बाद केंद्र ने

Advertisement
Next Article