Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

NEET-UG Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, धनबाद से मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

09:47 AM Jul 04, 2024 IST | Yogita Tyagi

NEET-UG Paper Leak: नीट पेपर लीक केस को लेकर CBI सख्त रुख अपना रही है। इसी कड़ी में CBI ने अपनी सातवीं गिरफ्तारी की है। अब की बार CBI ने पेपर लीक से जुड़े मुख्य मुख्य साजिशकर्ता अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। यह जानकरी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी के अनुसार, संदिग्ध मुख्य साजिशकर्ता अमन सिंह को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने झारखंड के हजारीबाग में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत दो आरोपियों - डॉ. एहसान उल हक और इम्तियाज आलम को गिरफ्तार किया था।

केंद्रीय एजेंसी ने बिहार के पटना में दो और गिरफ्तारियां कीं




डॉ. एहसान उल हक को नीट-यूजी परीक्षा 2024 द्वारा सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने बिहार के पटना में दो और गिरफ्तारियां कीं हैं। CBI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मनीष प्रकाश और आशुतोष नाम के दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार किए गए लोग पटना से काम करते पाए गए। अधिकारी ने कहा कि आरोपी आशुतोष छात्रों के लिए सुरक्षित घर की व्यवस्था कर रहा था, जबकि दूसरा आरोपी मनीष उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 'तैयार' करने के लिए एक स्कूल में ले जाता था। सीबीआई अधिकारी ने बताया, "मनीष प्रकाश छात्रों को अपनी कार में ले जाता था। जबकि छात्रों को आशुतोष के घर में ठहराया जाता था।"

CBI ने मामले में कई FIR दर्ज कीं




पिछले महीने की शुरुआत में, केंद्र सरकार ने व्यापक जांच के लिए NEET-UG मामले में अनियमितताओं से संबंधित मामले को CBI को सौंपा था। तदनुसार, सीबीआई ने मामले में कथित पेपर लीक, उम्मीदवारों के प्रतिरूपण और धोखाधड़ी से संबंधित कई प्राथमिकी दर्ज कीं। नीट-यूजी परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचना का सामना कर रही है। इसने देश भर में कई विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया, जिसमें प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों ने एनटीए को भंग करने की मांग की। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट 8 जुलाई को NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article