Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ऋषि कपूर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर की आंखों से छलके आंसू, पति को याद कर लिखा प्यारा भरा नोट

ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई एक से एक बेहतरीन फिल्म इंडस्ट्री को दी है। इनमें बॉबी, सागर, नसीब, नागिन, चांदनी, अमर अकबर एंथनी, दुनिया समेत कई शानदार फिल्में शामिल हैं। हालांकि, 30 अप्रैल 2020 ही वो मनहूस दिन था, जब देश ने एक दिग्गज अभिनेता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था।

01:32 PM Apr 30, 2022 IST | Desk Team

ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई एक से एक बेहतरीन फिल्म इंडस्ट्री को दी है। इनमें बॉबी, सागर, नसीब, नागिन, चांदनी, अमर अकबर एंथनी, दुनिया समेत कई शानदार फिल्में शामिल हैं। हालांकि, 30 अप्रैल 2020 ही वो मनहूस दिन था, जब देश ने एक दिग्गज अभिनेता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे हो। मगर अभिनेता की कई फिल्मों के जरिये उनकी यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में ताजा है। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई एक से एक बेहतरीन फिल्म इंडस्ट्री को दी है। इनमें बॉबी, सागर, नसीब, नागिन, चांदनी, अमर अकबर एंथनी, दुनिया समेत कई शानदार फिल्में शामिल हैं। हालांकि, 30 अप्रैल 2020 ही वो मनहूस दिन था, जब देश ने एक दिग्गज अभिनेता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था।
Advertisement
आज है दूसरी डेथ एनिवर्सरी 
आज यानी 30 अप्रैल 2022 को ऋषि कपूर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी है। इस खास दिन पर उनके फैंस एक्टर को फोटो और पुरानी यादों के जरिये श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच उनका परिवार भी उनके नम आंखों से याद कर रहा है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता की पत्नी  नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
नीतू कपूर ने साझा किया पोस्ट 
शनिवार को नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘डांस दीवाने  जूनियर्स’ का एक वीडियो शेयर किया है, जहां एक्ट्रेस बतौर गेस्ट बनकर शामिल हुई। इस वीडियो में एक फैन ने दिग्गज अभिनेता को याद कर एक गाना गया तभी भावुक हुई नीतू कहती हैं कि आए दिन  कोई न कोई आता और मुझे ऋषि जी की याद दिलाता है। सभी के साथ उनकी यादें जुड़ी हुई थीं। ये कहते हुए उनके आंसू छलक पड़ते हैं।

इस वीडियो को साझा कर एक्ट्रेस ने इसके साथ एक भावुक नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस लिखती हैं, आज दो साल हो गए हैं ऋषि जी को हमें छोड़े हुए। 45 साल के साथी को खोना मुश्किल और दर्दनाक था, उस समय मेरे दिल को ठीक करने का एक ही तरीका था कि, मैं खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखूं। टेलीविजन और फिल्म ने मुझे यह हासिल करने में मदद की कि, ऋषि जी हमेशा याद किए जाएंगे और हमेशा सभी के दिल में रहेंगे। 
बेटी रिद्धिमा ने भी किया पापा को याद… 

नीतू कपूर के अलावा बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ एक बेहद मनमोहक तस्वीर साझा की है। ये फोटो काफी ज्यादा पुरानी है, इसमें छोटी सी रिद्धिमा अपने पापा ऋषि की गोद में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने एक हार्ट इमोजी के साथ ‘पापा’ लिखा है।
Advertisement
Next Article